Budget Session: 31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, इस दिन होगी दोनों सदनों की संयुक्त बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी को शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा और दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक होगा। पूरे बजट सत्र में कुल 27 बैठकें होनी हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपना लगातार आठवां बजट पेश करेंगी।
पहले चरण में निर्धारत परंपरा के तहत सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ होगी, जिसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दोनों सदनों में बहस होगी और दोनों सदनों में प्रधानमंत्री के जवाब के साथ सत्र के पहले चरण का समापन होगा।