फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget session 2020, Jamia firing Asaduddin Owaisi attack on Modi Govt in Lok Sabha

बजट सत्र: संसद में जामिया गोलीकांड की गूंज, ओवैसी बोले- बच्चों पर जुल्म कर रही हुकूमत

Mon, 03 Feb 2020 12:57 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 03 Feb 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
Budget session 2020, Jamia firing Asaduddin Owaisi attack on Modi Govt in Lok Sabha
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान जामिया में हुई गोलीबारी का मुद्दा जोरशोर से उठा। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बच्चों पर जुल्म कर रही है। बच्चों को गोली मारी जा रही है। संसद में बढ़ते हंगामे के कारण लोकसभाध्यक्ष ने प्रश्नकाल को स्थगित कर दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं हुकूमत को बताना चाहता हूं कि हम तमाम जामिया के बच्चों के साथ हैं। ये हुकूमत बच्चों पर जुल्म कर रही है। एक बच्चे की आंख चली गई, बेटियों को मारा गया...बच्चों को मार रहे हैं। शर्म नहीं आई इनको, गोली मार रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने सदस्यों से अपने स्थान पर जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब वे चर्चा करेंगे तभी संविधान और लोकतंत्र बचेगा।
 

सीएए, एनपीआर के मुद्दे पर कांग्रेस का हंगामा
कांग्रेस सदस्यों ने प्रश्नकाल के दौरान संशोधित नागरिकता कानून, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के मुद्दे पर भारी हंगामा किया। विपक्षी सदस्यों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयान देने का आरोप लगाते हुए वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का भी भारी विरोध किया। 

सदन की कार्यवाही शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे प्रश्नकाल शुरू करने को कहा वैसे ही कांग्रेस के सदस्य नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के आसन के निकट पहुंच गए। कई सदस्यों ने 'लोकतंत्र बचाओ-भारत बचाओ' और ‘नो सीएए-एनआरसी-एनपीआर’ के नारे वाली तख्तियां ले रखी थीं। 

शोर शराबे के बीच प्रश्नकाल में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर जब पूरक प्रश्नों का उत्तर देने खड़े हुए तो कांग्रेस सदस्यों ने ‘अनुराग ठाकुर शेम शेम’ और ‘गोली मारना बंद’ करो के नारे लगाए।

वित्त मंत्री जी मेरे सवालों से मत डरिए, जवाब देना आपकी जिम्मेदारी है: राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया में आयी एक खबर का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके प्रश्नों से डरना नहीं चाहिए तथा देश के युवाओं की तरफ से पूछे गए सवालों का जवाब देना उनकी जिम्मेदारी है।


गांधी ने ट्वीट कर कहा कि वित्त मंत्री जी, मेरे सवालों से मत डरिए। मैं यह सवाल देश के युवाओं की ओर से पूछ रहा हूं जिनका जवाब देना आपकी जिम्मेदारी है। उन्होंने दावा किया कि देश के युवाओं को रोजगार की जरूरत है और आपकी सरकार उन्हें रोजगार देने में बुरी तरह नाकाम साबित हुई है।

कांग्रेस नेता ने एक हिंदी दैनिक में प्रकाशित वित्त मंत्री के साक्षात्कार के उस अंश का हवाला दिया जिसके मुताबिक उन्होंने नौकरियों से जुड़े सवाल पर कहा कि वह कोई आंकड़ा नहीं देना चाहती क्योंकि बाद में ‘राहुल गांधी पूछेंगे कि एक करोड़ नौकरियों का क्या हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed