फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget 2023: Striking a balance between tax relief and treasury position, FM Sitharaman big Challenge

Budget 2023: कर राहत और खजाने की स्थिति के बीच संतुलन साधना वित्त मंत्री सीतारमण की बड़ी परीक्षा

Wed, 01 Feb 2023 06:09 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 01 Feb 2023 06:09 AM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार पांचवां बजट ऐसे दौर में पेश करने जा रही हैं, जब वैश्विक अवरोधों के कारण अर्थव्यवस्था की गति धीमी पड़ गई है और कुछ खास क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन
Budget 2023: Striking a balance between tax relief and treasury position, FM Sitharaman big Challenge
निर्मला सीतारमण। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को जब वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगी, तब उनके सामने आम लोगों की कर कटौती और सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने की अपेक्षाओं को पूरा करने के साथ राजकोष की हालत को संभालना बड़ी परीक्षा होगी। इसी के साथ उन्हें अगले आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए अर्थव्यवस्था के इंजन को भी तेज करना होगा।

विज्ञापन


सीतारमण अपना लगातार पांचवां बजट ऐसे दौर में पेश करने जा रही हैं, जब वैश्विक अवरोधों के कारण अर्थव्यवस्था की गति धीमी पड़ गई है और कुछ खास क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें महंगाई दर के लक्ष्य के नीचे आने और कर संग्रह में उछाल का फायदा मिल सकता है। इस कमाई को स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के अलावा छोटे उद्योगों जैसे सेक्टर पर खर्च किया जा सकता है ताकि रोजगार का सृजन हो।

विज्ञापन
  • आने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए अर्थव्यवस्था के इंजन को तेज करना होगा

वित्तीय विश्वसनीयता बनाए रखनी होगी
वर्ष 2023-24 का बजट कोविड और वैश्विक भूराजनीतिक बदलावों के बाद का पहला सामान्य बजट है। बजट से पहली अपेक्षा यह है कि मध्य अवधि में ऊंची लेकिन स्थायी विकास दर बनी रहे। साथ ही वित्तीय घाटे में प्रभावी कमी के साथ वित्तीय विश्वसनीयता भी बनाए रखनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े तोहफे शायद न मिलें
चुनाव से पहले आखिरी पूर्ण बजट होने के बावजूद बुधवार को बड़े तोहफे शायद न मिलें क्योंकि सरकार इन तोहफों की घोषणा अगले साल के अंतरिम बजट में करने की राह चुन सकती है।

मध्य वर्ग की जेब में आ सकता है कुछ पैसा
वित्त मंत्री ने हाल में मध्य वर्ग के दबाव में होने जैसे जो बयान दिए हैं उनसे लग रहा है कि शायद वह इस वर्ग की जेब में कुछ पैसा डाल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed