फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget 2019 likely to rise by five percent 5500 health centres to come up

मोदी सरकार स्वास्थ्य बजट में कर सकती है 5% का इजाफा, खुलेंगे पांच हजार वेलनेस सेंटर

Sun, 27 Jan 2019 10:01 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Sun, 27 Jan 2019 10:01 AM IST
सार

  • इस साल के बजट में स्वास्थ्य के लिए आवंटित धन में हो सकती है पांच फीसदी कि बढ़ोतरी।
  • आयुष्मान भरत योजना के अंतर्गत खोले जाएंगे हेल्थ और वेलनेस सेंटर।
  • अगले साल तक पांच से दस हजार ऐसे केंद्रों को शुरू किया जा सकता है।

विज्ञापन
Budget 2019 likely to rise by five percent 5500 health centres to come up
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मोदी सरकार अपने आखिरी बजट में प्राइमरी हेल्थ केयर के लिए आवंटित रकम में इजाफा कर आयुष्मान भारत योजना के तहत 5,500 हेल्थ केयर सेंटरोंं की शुरुआत कर सकती है। सरकार 2017-18 के 52,800 करोड़ के स्वास्थ्य बजट में पांच फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। सरकार निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में ट्रॉमा और इमरजेंसी सेवाओं की मजबूती के लिए यह कदम उठा सकती है।

विज्ञापन


आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हेल्थ और वेलनेस सेंटर लोगों की प्राथमिक उचार की जरूरतों को पूरा करेगा। यह असंक्रामक, मातृ और बच्चों संबंधी बिमारियों में व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएगा। अभी तक सरकार ने 15 हजार ऐसे केंद्र खोलने का फैसला किया है। अगले साल तक पांच से 10 हजार को केंद्रों को शुरू करने की योजना है। 
विज्ञापन


पिछले बजट प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 2000 करोड़ रुपये के बजट में इजाफा किया जा सकता है। इस योजना के अंतर्गत 10 करोड़ परिवारों के 50 करोड़ लोगों को पांच लाख की स्वास्थ्य बीमा देने की योजना है। सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 के हिसाब से इसमें ग्रामीण इलाके के 8.03 करोड़ परिवार और शहरी इलाके के 2.33 करोड़ परिवार आयेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना पर 12 हजार करोड़ रुपये खर्च किये जाने है। इसकी शुरुआत पिछले साल 25 सितंबर को हुई थी। साल 2008 में यूपीए सरकार द्वारा लांच राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना को आयुष्मान भारत योजना में मिला दिया गया है।


राष्ट्रीय स्वास्थ्य पॉलिसी के मुताबिक सरकार ने स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च को साल 2025 तक जीडीपी के 1.15% हिस्से से बढाकर 2.25% करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed