फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget 2018: People asking on social media, cigarettes and alcohol have been expensive too?

Budget 2018: सोशल मीडिया पर पूछ रहे लोग-क्या सिगरेट और शराब भी महंगी हुई है?

Thu, 01 Feb 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Feb 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
Budget 2018: People asking on social media, cigarettes and alcohol have been expensive too?
मोदी सरकार ने लोकसभा में देश का आम बजट पेश कर दिया। इस बजट से देश को काफी उम्मीदें थीं लेकिन इसके पेश होने के बाद आम जनता में कोई खास उत्साह नजर नहीं आया। हालात ये हैं कि आमतौर पर जिन चीजों पर जनता को कम पैसे खर्च करने पड़ते थे वहीं अब इन पर ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोग ऐसी चीजों के रेट के बारे में पूछ रहे हैं जिनका वो दैनिक जीवन में प्रयोग करते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा सिगरेट और शराब की है, लोग जानना चाहते हैं कि आम बजट की वजह से क्या सिगरेट और शराब भी महंगी हुई है? हालांकि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में अपने भाषण के दौरान सिगरेट और शराब से जुड़ी कोई बात नहीं कही।
विज्ञापन


ट्विटर यूजर पारुल त्यागी ने पूछा कि मैं धूम्रपान नहीं करती लेकिन मुझे जानना है कि क्या सिगरेट महंगी हुई है क्या? हर बजट में कोई पिछला जन्म कनेक्शन हो सकता है। वहीं एक यूजर कौशल पोपट ने लिखा कि अपना सिगरेट का स्टॉक बढ़ा लें, न जाने बजट आने के बाद कीमत कितनी बढ़ेगी!
विज्ञापन
विज्ञापन

     


आपको बता दें कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ने की वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि आम बजट का प्रभाव सिगरेट और शराब पर भी निश्चित तौर पर पड़ेगा। जिससे युवा वर्ग में इस बजट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी दिलचस्पी दिखाई दे रही है।।  लोग बढ़ चढ़ कर इस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

आपको बता दें कि मोबाइल और टीवी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी गई है, जिसकी वजह से दोनों चीजें अब महंगी होंगी। शिक्षा और स्वास्थ पर लगने वाला सेस 3 प्रतिशत से बढ़कर 4 प्रतिशत हुआ है। वहीं म्यूचुअल फंड्स से होने वाली कमाई पर अब 10 प्रतिशत टैक्स लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed