{"_id":"5b56622b4f1c1bc57a8b6255","slug":"buddhist-community-claimed-for-ayodhya-land-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्धों ने अयोध्या की विवादित जमीन पर ठोका अपना दावा, बोले- मस्जिद से पहले वहां था हमारा ढांचा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बौद्धों ने अयोध्या की विवादित जमीन पर ठोका अपना दावा, बोले- मस्जिद से पहले वहां था हमारा ढांचा
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Jul 2018 04:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौद्ध समुदाय के कुछ लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर यह दावा किया है कि अयोध्या की विवादित जमीन बौद्धों की है। उनका कहना है कि वहां पहले एक बौद्ध स्थल था।
विज्ञापन
अयोध्या निवासी विनीत कुमार मौर्य द्वारा दायर इस याचिका में कहा गया है कि बाबरी मस्जिद के निर्माण से पहले उस जगह पर बौद्ध धर्म से जुड़ा ढांचा था।
याचिकाकर्ता का कहना है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(एएसआई) द्वारा उस जगह पर की गई खुदाई के आधार पर उन्होंने यह दावा किया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश केबाद एएसआई ने वहां चार बार खुदाई थी।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि एएसआई की खुदाई में पता चला है कि वहां ऐसे स्तूप, दीवार और खंभे थे, जो बौद्ध विहार की विशेषताएं हैं। उनका यह भी दावा है कि जिन 50 गड्ढों की खुदाई हुई है वहां किसी भी मंदिर या हिन्दू धर्म से संबंधित ढांचे केअवशेष नहीं मिले हैं।
विज्ञापन