यूपी बीटीसी-2015 चतुर्थ सेमेस्टर के सभी पेपर लीक, पूरी परीक्षा निरस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटीसी-2015 चौथे सेमेस्टर की 8 से 10 अक्तूबर के बीच होने वाली पूरी परीक्षा निरस्त कर दी गई है। सोमवार को परीक्षा शुरू होने से पहले दूसरे से लेकर आठवें प्रश्नपत्र की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने यह फैसला लिया। नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। पर्चा कौशाम्बी में आउट हुआ।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि डीआईओएस कौशाम्बी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि प्रश्नपत्र के प्रथम पृष्ठ और वायरल किए गए प्रश्नपत्र के प्रथम पृष्ठ के मिलान के बाद पाया गया कि दोनों प्रश्नपत्र एक समान हैं। इसके बाद ही कार्रवाई की गई। बीटीसी-2015 चौथे सेमेस्टर के साथ बीटीसी-2013 सेवारत बैच (मृतक आश्रित), बीटीसी-2014 (अवशेष/अनुत्तीर्ण) की परीक्षा प्रदेश भर में 8 अक्तूबर से शुरू हुई।
इस परीक्षा में प्रदेश भर में 72688 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन बीटीसी की दो पालियों में आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन लेखन क्षमता का विकास एवं शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन विषय की परीक्षा थी। सोशल मीडिया पर परीक्षा शुरू होने से पहले वायरल हुए पर्चे में गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, हिंदी, अंग्रेजी एवं शांति शिक्षा एवं सतत विकास के प्रश्नपत्र शामिल हैं। रविवार शाम से ही पर्चा आउट होने की अफवाह तेजी से फैली, जबकि शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इससे इनकार करते रहे।
Fourth semester of Basic Training Certificate (BTC) 2015 examination held today has been retracted after inquiry established that the first paper was leaked yesterday in Kaushambi; dates of re-examination to be announced later. pic.twitter.com/ilCZ5DuObg
— ANI UP (@ANINewsUP) October 8, 2018