{"_id":"5aedbf584f1c1bea118b55a1","slug":"bsp-supremo-mayawati-attack-on-bjp-and-congress-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक विधानसभा चुनाव: मायावती बोलीं- भाजपा-कांग्रेस नहीं चाहते थे देश में लागू हो मंडल कमीशन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक विधानसभा चुनाव: मायावती बोलीं- भाजपा-कांग्रेस नहीं चाहते थे देश में लागू हो मंडल कमीशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Sat, 05 May 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही नेता अपने विरोधियों पर जमकर हमला बोल रहे हैं। एक तरफ जहां राज्य में कांग्रेस और भाजपा ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं वही जेडीएस नेता देवगौड़ा और उनकी सहयोगी पार्टी बसपा प्रमुख मायावती भी रैलिया कर रही हैं। मायावती ने आज अपनी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय पर मंडल कमीशन की रिपोर्ट आई थी। लेकिन यह नहीं चाहते थे कि ये रिपोर्ट लागू हो। उन्होंने कहा कि भाजपा भी यही चाहती थी कि देश में ये रिपोर्ट लागू न हो और बैकवर्ड क्लास के लोगों को रिजर्वेशन की सुविधा न मिले।
बता दें कि 12 मई को कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर चुनाव होना है। चुनावों का रिजल्ट 15 मई को आएगा। लेकिन राज्य में सियासी सरगर्मी चरम पर है। भाजपा और कांग्रेस चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में लगातार रैलियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के शिवमोगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति, धर्म, संप्रदाय और क्षेत्र के आधार पर लोगों को बांटकर शासन करती है। वह अंग्रेजों के नक्शेकदम पर चल रही है। कांग्रेस ने सैंड माफियाओं को संरक्षण दिया है। वह भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है। कांग्रेस के 'C' में और करप्शन के 'C' में कोई भी अंतर नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी ने यहां एक वाकये का जिक्र करते हुए कहा कि शिवमोगा के साथ मेरा विशेष नाता रहा है। मैं राजनीति में काफी देर से आया। साल 1991 में कन्याकुमारी से कश्मीर तिरंगा यात्रा लेकर निकले थे, तो मुझको शिवमोगा को संबोधित करने का पहली बार मौका मिला था। यह मेरे लिए पहला मौका था, जब मैंने बड़ी जनसभा को संबोधित किया था। उस दिन शिवमोगा ने मुझे जो प्यार दिया था, उसको मैं कभी भूल नहीं सकता हूं। उस समय कर्नाटक के काफी लोगों ने जम्मू- कश्मीर पहुंचकर इस अभियान को सफल किया था।