फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSP President Mayawati says PM Modi's full name means that he is an anti-Dalit man

मायावती बोलीं - नरेंद्र दामोदरदास मोदी का मतलब, दलित विरोधी आदमी

Tue, 21 Feb 2017 01:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 21 Feb 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
BSP President Mayawati says PM Modi's full name means that he is an anti-Dalit man
मायावती - फोटो : Amar Ujala
यूपी विधानसभा चुनाव में तीन चरणों का चुनाव बीत जाने के बाद नेताओं में जुबानी जंग तीखी होती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सभाओं में कई बार शब्दों (जैसे SCAM, VIKAS) को नए अर्थ देते हुए परिभाषित करते रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री ने बसपा पर हमला बोलते उसका अर्थ अपने अंदाज में अर्थ बताया, जिसके बाद बसपा प्रमुख मायावती ने 'नरेंद्र दामोदर दास मोदी' की व्याखा की है। 
विज्ञापन


सुल्तानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि नरेंद्र दामोदर दास मोदी का मतलब एंटी दलित मैन है। उन्होंने सभा में उपस्थित समूह से पूछा कि प्रधानमंत्री का पूरा नाम क्या है। नरेंद्र दामोदर दास मोदी - नरेंद्र का मतलब होता है नेगेटिव, दामोदरदास मोदी का मतलब होता है दलित और मोदी का मतलब होता है मैन (आदमी)। ही इज नेगेटिव दलित मैन। यानी कि वो दलित विरोधी आदमी हैं। 
विज्ञापन

मोदी ने बताया 'बसपा' का मतलब

BSP President Mayawati says PM Modi's full name means that he is an anti-Dalit man
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
मायावती ने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं मालूम कि बसपा पहले एक आंदोलन है, उसके बाद पार्टी है। मैंने शादी नहीं की और अपना पूरा जीवन अल्पसंख्यकों खासतौर पर मुस्लिमों की बेहतरी के लिए लगा दिया।' 

बता दें कि बुंदेलखंड में जालौन के उरई में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 'अब तो बसपा का नाम बदल गया है। बहुजन समाज पार्टी नहीं रह गई है। बहनजी संपत्ति पार्टी बन गई है।' इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने नोटबंदी को लेकर भी मायावती पर निशाना साधा। मोदी ने कहा, 'बहनजी ने कहा पूरी तैयारी नहीं की थी। सरकार ने नहीं की थी या आपने नहीं की थी?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed