{"_id":"5d07f87a8ebc3e50963254e3","slug":"bsp-office-bearer-beating-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : बसपा पदाधिकारियों की पिटाई, कपड़े फाड़े, पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : बसपा पदाधिकारियों की पिटाई, कपड़े फाड़े, पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप
Tue, 18 Jun 2019 02:00 AM IST
Avdhesh Kumar
मुंबई, अमर उजाला ब्यूरो
मुंबई, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
बसपा
अमरावती में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बुलाई गई बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सोमवार को जमकर मारपीट हुई। इस दौरान न सिर्फ लात-मुक्के बरसाए बल्कि कुर्सियों से भी मारा गया। संदीप ताज समेत कई पदाधिकारियों को कपड़े फट जाने तक पीटा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनावों में पैसे लेकर भाजपा को वोट दिलवाए।
लोकसभा में बसपा राज्य में एक भी सीट नहीं जीत पाई। बैठक में उत्तर प्रदेश से आए महाराष्ट्र के प्रभारी प्रमोद रैना भी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बसपा में पैसे लेकर लोकसभा टिकट बांटे गए थे।