{"_id":"591d2cb54f1c1bab70f23032","slug":"bsp-leader-shot-dead-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला में बसपा नेता की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गजरौला में बसपा नेता की गोली मारकर हत्या
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
Updated Thu, 18 May 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
नगर से सटे तिगरिया भूड़ में मंगलवार रात बसपा नेता व सिविल कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार की सोते समय गोली मार कर हत्या कर दी गई। मकान में दूसरी मंजिल पर कमरे में बेड पर खून से लथपथ लाश मिली। गोली कनपटी पर सटाकर मारी गई थी, जो दूसरी ओर निकल गई। हत्यारे कौन थे और हत्या की वजह क्या रही? अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर छानबीन की है।
तिगरिया भूड़ निवासी बसपा नेता कैलाश चंद्र (42) पुत्र राम स्वरूप सिविल कंस्ट्रक्शन की ठेकेदारी करते थे। हालांकि, बसपा में शामिल होने से पहले नगर पंचायत का चुनाव सपा के समर्थन में लड़ा था। तिगरिया भूड़ में ही दो मंजिला मकान में अकेले रहते थे।
जबकि चार बड़े भाई अमर सिंह, हरफूल सिंह, मलखान सिंह और दलवीर सिंह भी गांव में ही अलग-अलग मकान में रहते हैं। हरफूल सिंह के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब दस बजे गढ़मुक्तेश्वर स्थित दादू ईंट भट्ठा का मुंशी अखलाख, कैलाश के घर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद जब गेट नहीं खुला तो अखलाख ने हरफूल और अमर सिंह को जानकारी दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में बेड पर कैलाश की खून से लथपथ लाश देखकर उनकी चीख निकल गई। औंधे मुंह लाश पड़ी थी। दाएं कान के पास गोली लगी थी। जो पार होकर तकिये में घुस गई। पास ही खून से सना मोबाइल पड़ा था। शरीर पर सिर्फ नेकर ही था।
अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। कैलाश के सिर के नीचे लगे तकिये में 315 बोर की गोली मिली है। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। भाई अमर सिंह ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।