सहारनपुर में दलित उत्पीड़न, राज्यसभा में अपनी बात न कहने देने पर मायावती ने दिया इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के शब्बीरपुर सहित देश के कई हिस्सों में दलितों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में राज्यसभा में अपना गुस्सा जाहिर कर चुकीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। मायावती ने कहा कि जब सत्ता पक्ष मुझे बोलने का मौका ही नहीं दे रहा तो मेरा इस्तीफा देना ही बेहतर है। इससे पूर्व बसपा सुप्रीमो ने आज सुबह राज्यसभा में दलित उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए उपसभापति कुरियन पर आरोप लगाया था कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है।
मायावती ने अपनी आवाज दबाए जाने का आरोप लगाते हुए उस समय इस्तीफा तक देने की धमकी दे डाली थी। वह गुस्से में सदन छोड़कर भी चली गईं, कुछ सदस्यों ने उन्हें मनाने का प्रयास भी किया लेकिन विफल रहा।
मायावती ने राज्यसभा में सहारनपुर हिंसा का मुद्दा उठाते हुए योगी सरकार पर दलितों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सहारनपुर हिंसा साजिश के तहत हुई है। माया ने उपसभापति पी जे कुरियन पर आरोप लगाया कि वो उन्हें बोलने नहीं दे रहे हैं।
Jab satta paksh mujhe apni baat rakhne ka bhi samay nahi de raha hai toh mera isteefa dena hi theek hai: Mayawati pic.twitter.com/gHiJcOuqNs
— ANI (@ANI_news) July 18, 2017
माया ने दी थी धमकी मेरी बान न सुनी गई तो दे दूंगी इस्तीफा
बाद में संसद के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए मायावती ने कहा कि मोदी सरकार शुरूआत से ही दलितों के प्रति भेदभाव की नीति अपनाती रही है, अब उसी राह पर प्रदेश की योगी सरकार भी चल चुकी है। सहारनपुर के शब्बीरपुर में दलितों पर हुआ अत्याचार प्रशासन की शह का नतीजा है।
मायावती ने कहा मैं खुद समाज के पीड़ित लोगों से मिलने के लिए सहारनपुर गई थी लेकिन प्रशासन ने मुझे भी तंग करने में कसर नहीं छोड़ी। हेलीकॉप्टर की बजाय मुझसे सड़क मार्ग से सफर करवाया गया। जिसके चलते मैं नौ घंटे में सहारनपुर तक पहुंच सकी। वहां डीएम और एसएसपी कोई मौजद नहीं था। बाद में मेरे वहां से आने के बाद फिर एक दलित की हत्या करवा दी गई, जिसमें पूरी तरह प्रशासन की शह रही है। शाम पांच बजे मायावती ने अपना इस्तीफा सभापति उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी को भेज दिया। बता दें कि राज्यसभा में मायावती का कार्यकाल 2018 तक था।
Mayawati ka UP ko aage badhane mein koi sahyog nahi raha hai. Shaant pradesh mein ashaanti failane ki koshish na karein:S Sharma,UP Minister pic.twitter.com/j8NKhwUu8O
— ANI UP (@ANINewsUP) July 18, 2017