फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSP dissolved all committees, SC, OBC and minorities will get preference in new committees

बसपा ने भंग की सभी कमेटियां, नई टीम में एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को मिलेगी तरजीह 

Sun, 23 Feb 2020 12:01 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 23 Feb 2020 12:01 AM IST
सार

देशभर में बसपा संगठन के कामकाज से नाराज पार्टी प्रमुख मायावती ने सभी कमेटियों को भंग कर दिया है। मायावती ने  2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है।
 

विज्ञापन
BSP dissolved all committees, SC, OBC and minorities will get preference in new committees
बसपा सुप्रीमो मायावती(फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

देशभर में बसपा संगठन के कामकाज से नाराज पार्टी प्रमुख मायावती ने सभी कमेटियों को भंग कर दिया है। मायावती ने  2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है।

विज्ञापन


शनिवार को देश भर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ चली मैराथन बैठक के बाद बसपा ने जिला, बूथ और विधानसभा तक की सभी कमेटियों को तुरंत प्रभाव से समाप्त करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


नई  कमेटियां  31 मई तक गठित करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी की अगली समीक्षा बैठक अप्रैल में होगी। नई कमेटियां आकाश आनंद और रामजी गौतम की निगरानी में बनेंगी। नई कमेटी में जिला स्तर पर एससी और ओबीसी के साथ अल्पसंख्यक समाज को तरजीह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से सचिव और प्रभारी नियुक्त होंगे। इसमें आरक्षित विधानसभा सीटों पर दो सचिव होंगे। इसमें एक एससी और एक ओबीसी वर्ग से होगा। इसके अलावा संगठन के स्तर पर बहुजन वॉलंटियर फोर्स और बामसेफ के  एक एक संयोजक ही होंगे।


क्योंकि अभी दो संयोजक होने के कारण लगातार गुटबाजी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसके अलावा मायावती ने अल्पसंख्यक वोटरों के भीम आर्मी के प्रति झुकाव को देखते हुए बूथ से लेकर विधानसभा तक अध्यक्ष, महासचिव और उपाध्यक्ष पद पर एससी ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति पर काम करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed