{"_id":"58ad32994f1c1b4a55b249cf","slug":"bsp-candidate-narad-rai-appeals-for-sp-victory-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी ने कर दी मंच से सपा को जिताने की अपील!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बसपा प्रत्याशी ने कर दी मंच से सपा को जिताने की अपील!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
नारद राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावों में टिकट के लिए पाला यानि पार्टी बदलना कोई नई बात नहीं है। लेकिन मुश्किल तब खड़ी होती है जब नए दल के लिए प्रचार करने पहुंचे हों और जुबां पर न सिर्फ पिछली पार्टी का नाम आए बल्कि अपील भी उसे ही जिताने की हो जाए। ऐसा ही कुछ हुआ चुनावों से पहले तक अखिलेश के पाले में रहे नारद राय के साथ। जो हाल ही में साइकिल से उतरकर हाथी पर 'सवार' हो गए।
नारद राय बलिया से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वे मंगलवार को बलिया जिले के टाउन हॉल में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। राय साहब बड़ा जोशीला भाषण दे रहे थे। कभी मोदी तो कभी अखिलेश पर वार कर रहे थे। इसी दौरान जब प्रत्याशियों को जिताने की अपील की बारी आई तो नारद राय ने मंच से कहा कि आप सभी समाजवादी पार्टी को जिताइयेगा। इसके बाद भी जोश में बोले चले जा रहे थे। लेकिन तभी मंच पर बैठे एक शख्स ने उन्हें गलती अपील का अहसास करवाया। जिस पर नारद राय ने गलती सुधारी और कहा कि मैं 35 साल से समाजवादी हूं, 35 दिनों में नहीं भूल सकता। इसके बाद उन्होंने बसपा का नाम लिया।
देखें वीडियो -

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन