फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSP Candidate and IITian dasari Usha in Telangana Assembly election 2023

राजनीति में नई उम्मीद: पिता रिक्शा चलाते थे, मां ने ईंटें बनाईं, आईआईटियन बेटी दसारी अब चुनावी मैदान में

Mon, 27 Nov 2023 06:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 27 Nov 2023 06:29 AM IST
सार

उषा का कहना है कि वह अब अपने समाज के लोगों के लिए काम करना चाहती हैं। अभिवादन में ‘जय भीम- जय फुले’ बोलने वाली 27 वर्षीय उषा चाहती हैं कि बहुजन समाज के लोग अपनी ताकत को पहचानें। बसपा की मुखिया मायावती प्रधानमंत्री बनें।

विज्ञापन
BSP Candidate and IITian dasari Usha in Telangana Assembly election 2023
Telangana Election 2023 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

तेलंगाना के पेद्दापल्ली विधानसभा क्षेत्र से बसपा की दसारी उषा नए अंदाज में चुनाव लड़ रही हैं। एक ओर जहां प्रदेश में कई उम्मीदवार रोजाना लाखों खर्च कर रहे हैं वहीं उषा घर-घर जाकर वोट मांगती हैं और साथ ही एक नोट भी। आईआईटी खड़गपुर से इलेिक्ट्रकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद उषा ने सिविल सेवा में जाने के लिए दिल्ली में तैयारी शुरू कर दी थी। इसी बीच वह कोरोना में वापस गांव आ गईं। दो साल से वह क्षेत्र में काम कर रही हैं। उषा का कहना है कि वह अब अपने समाज के लोगों के लिए काम करना चाहती हैं। अभिवादन में ‘जय भीम- जय फुले’ बोलने वाली 27 वर्षीय उषा चाहती हैं कि बहुजन समाज के लोग अपनी ताकत को पहचानें। बसपा की मुखिया मायावती प्रधानमंत्री बनें।
विज्ञापन


माता-पिता की शादी के बाद आईं समस्याएं
उषा का कहना है कि उनके पिता बी हनुमैय्या अपनी युवा अवस्था में कम्युनिस्ट पार्टी के लिए काम करते थे। उनके पिता जो कि बैकवर्ड क्लास की पदमशाली जाति से आते हैं, उन्होंने वढेरा जाति की उनकी माता से अंतरजातीय विवाह किया। गांव के लोगों ने इसका विरोध किया। वह गांव के बाहर एक छोटे से घर में अपना जीवन यापन करने के लिए रिक्शा चलाने लगे। उनकी माता ने भी इस दौरान ईंट भटठे पर ईंट बनाने का काम किया। उषा ने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग पूरी की। बड़ी बहन आईआईटी धनबाद से एमएससी है और अब अमेरिका में हैं। छोटा भाई भी एमबीए करने के बाद अमेरिका में ही नौकरी कर रहा है।
विज्ञापन


वे पैसे से हराना चाहते हैं, मेरी जनता का दिल जीतने की इच्छा
उषा का कहना है कि उनके सामने वाले प्रतिद्वंदी चुनाव में खूब पैसा खर्च कर रहे हैं। वह पैसे से हराना चाहते हैं जबकि मैं जनता का दिल जीतना चाहती हूं। हर घर से वोट के साथ एक नोट मांगने के पीछे की मंशा भी यही है कि सबको यह चुनाव अपना लगे। ऐसा नहीं लगे कि उनकी वोट को कोई खरीद लेगा बल्कि उनके अहसास हो कि उनका छोटा सा योगदान बड़ा काम कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed