{"_id":"5df950a88ebc3e87e618b301","slug":"bsnl-will-save-1-300-crore-this-year-by-voluntary-retired-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वैच्छिक सेवानिवृत्त योजना से इस साल बीएसएनएल को होगी 1,300 करोड़ बचत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वैच्छिक सेवानिवृत्त योजना से इस साल बीएसएनएल को होगी 1,300 करोड़ बचत
Wed, 18 Dec 2019 03:33 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 18 Dec 2019 03:33 AM IST
विज्ञापन
भारतीय संचार निगम लिमिटेड
बीएसएनएल ने मंगलवार को कहा कि 78,569 कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्त योजना (वीआरएस) का विकल्प चुना है। इससे कंपनी को चालू वित्त वर्ष की शेष अवधि में वेतन मद में 1,300 करोड़ रुपये की बचत की उम्मीद है। यह योजना 31 जनवरी, 2020 से अमल में आएगी।
विज्ञापन
बीएसएनएल चेयरमैन एवं एमडी पीके पुरवार ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जिन लोगों ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है, उन पर विचार किया जाए और मंजूरी दी जाए। एमटीएनएल के साथ विलय पर उन्होंने कहा कि चर्चा शुरू हुई है और दोनों कंपनियों के निदेशक मंडल की बैठक हुई है। इस समय हमारा लक्ष्य नेटवर्क एकीकरण और परिचालन में तालमेल पर है।
विज्ञापन
इस पर चर्चा शुरू हुई है। सुप्रीम कोर्ट के समायोजित सकल राजस्व पर हाल के फैसले से कंपनी पर वैध बकाये के बारे में पुरवार ने कहा कि वित्तीय दबाव परिदृश्य को देखते हुए हमने सरकार से बकाया वसूली पर पुनर्विचार करने या कंपनी को जो राशि देनी है, उस राशि के बराबर इक्विटी पूंजी डालने को कहा है।
विज्ञापन