{"_id":"5a6e33fa4f1c1b8d268b6e7a","slug":"bsnl-closed-sunday-free-call-on-land-line-charges-for-night-call","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSNL ने बंद की लैंड लाइन पर रविवार की मुफ्त कॉल, रात में की बात तो भी देना होगा पैसा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
BSNL ने बंद की लैंड लाइन पर रविवार की मुफ्त कॉल, रात में की बात तो भी देना होगा पैसा
एजेंसी, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Jan 2018 06:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने लैंडलाइन से रविवार की मुफ्त कॉलिंग सुविधा वापस ले ली है। यह बदलाव एक फरवरी से लागू होगा। यह फैसला कंपनी के इस महीने के मध्य में लिए गए उस फैसले के बाद आया है, जिसमें रात की मुफ्त कॉल सुविधा बंद करने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
बीएसएनएल की कोलकाता यूनिट कैलकटा टेलीफोन्स के मुख्य महानिदेशक एसपी त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को मुफ्त कॉलिंग सुविधा वापस लेने का बदलाव राष्ट्रीय स्तर पर लागू होगा। इसका अर्थ है कि रविवार को उपभोक्ताओं से लैंडलाइन/कांबो/फिफ्थ ब्रॉडबैंड प्लान का शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन
यह बदलाव नए और मौजूदा ग्राहकों दोनों पर लागू होगा। पर कैलकटा टेलीफोन्स कुछ ऐसी योजनाओं पर काम कर रहा है, जिससे उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले प्रभाव को कम कर सकेंगे। नई योजनाओं को मंजूरी के लिए बीएसएनएल भेजा गया है। उम्मीद है कि उन्हें मंजूरी मिल जाएगी। ज्ञात हो कि बीएसएनएल ने 21 अगस्त, 2016 को रात में और रविवार को मुफ्त कॉलिंग की सुविधा शुरू की थी।
विज्ञापन