फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF's 23rd Investiture Ceremony: BSF DIG and Commandant distribute invitation cards to guests' homes

BSF का 23वां अलंकरण समारोह: मेहमानों के घर निमंत्रण कार्ड बांट रहे बीएसएफ के डीआईजी और कमांडेंट; जानें वजह

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Fri, 22 May 2026 06:28 AM IST
सार

सीमा सुरक्षा बल के 23वें अलंकरण समारोह और रुस्तमजी स्मृति व्याख्यान के लिए पहली बार डीआईजी और कमांडेंट स्तर के अधिकारी खुद मेहमानों के घर जाकर निमंत्रण पत्र बांट रहे हैं। पहले यह जिम्मेदारी जूनियर कर्मचारियों की होती थी। इस बार 31 राजपत्रित अधिकारियों को कार्ड वितरण की ड्यूटी दी गई है।

विज्ञापन
BSF's 23rd Investiture Ceremony: BSF DIG and Commandant distribute invitation cards to guests' homes
सीमा सुरक्षा बल अलंकरण समारोह - फोटो : X @AmitShahOffice

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 23वें अलंकरण समारोह एवं रुस्तमजी स्मृति व्याख्यान के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए इस बार राजपत्रित अधिकारी, जिनमें डीआईजी और कमांडेंट शामिल हैं, की ड्यूटी लगाई गई है। बीएसएफ अफसरों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब कार्ड वितरित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को लगाया गया है। इससे पहले निमंत्रण पत्र देने की जिम्मेदारी, इंस्पेक्टर एवं उससे नीचे के कार्मिकों को सौंपी जाती थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अंधेरे, धुंध और कोहरे में नहीं छिप पाएगा दुश्मन: BEL ने स्वदेशी जर्मेनियम लेंस के लिए दिया 29.8 करोड़ का ऑर्डर
विज्ञापन


बीएसएफ रुस्तमजी स्मृति व्याख्यान, सीमा सुरक्षा बल द्वारा अपने संस्थापक और पहले महानिदेशक पद्म विभूषण केएफ रुस्तमजी के सम्मान में होने वाला प्रतिष्ठित वार्षिक व्याख्यान है। इस अवसर पर जवानों और अफसरों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया जाता है। इस बार 22 मई को यह समारोह आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेहमानों के घरों तक पहुंच रहे हैं अफसर
समारोह के निमंत्रण पत्र वितरित करने के लिए बीएसएफ के डीआईजी और कमांडेंट स्तर के अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्ड वितरित करने का काम बीएसएफ के 31 राजपत्रित अधिकारियों को सौंपा गया है।

सीआरपीएफ में पांच अफसरों का तबादला
सीआरपीएफ में पांच कैडर अफसरों का तबादला चर्चा में है। बल के पूर्व कैडर अफसरों का आरोप है कि सीआरपीएफ महानिदेशालय उन कैडर अफसरों और जवानों को टारगेट कर रहा है, जिनके परिजनों ने सीएपीएफ के नए कानून के विरोध में और लंबित पड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। जिन पांच कैडर अफसरों को तत्काल प्रभाव से रिलीव करने का आदेश दिया गया है, उनमें कमांडेंट आलोक श्रीवास्तव को त्रिपुरा और श्रीराम मीणा को कर्नाटक भेजा गया है। टूआईसी प्रमोद चौधरी, दीपेंद्र राजपूत और नरेंद्र यादव का मणिपुर में तबादला किया है। महानिदेशालय तर्क दिया है कि तबादले प्रशासनिक कारणों से किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed