फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF Rules Female soldiers should avoid makeup long earrings bangles and open hair while on duty

BSF Rules: ड्यूटी के दौरान मेकअप से परहेज करें महिला जवान, नहीं चलेंगी लंबी बालियां, चूड़ियां और खुले बाल

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Sat, 11 May 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार
सीमा सुरक्षा बल में पुरुष और महिला, सभी के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। ऐसे में किसी भी तरह का अतिरिक्त श्रृंगार उचित नहीं है। इसे ड्रेस कोड के अनुसार नहीं माना जाएगा।
loader
BSF Rules Female soldiers should avoid makeup long earrings bangles and open hair while on duty
बीएसएफ महिला जवान - फोटो : amarujala

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल 'बीएसएफ' में महिला जवानों के लिए जारी हुआ एक आदेश चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यह आदेश फ्रंटियर मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, पलौडा कैंप, जम्मू के उप महानिरीक्षक/पीएसओ कार्यालय द्वारा जारी किया गया है। उप महानिरीक्षक/पीएसओ कार्यालय द्वारा छह मई को जारी परिपत्र में कहा गया है कि बल की कुछ कार्मिक, ड्यूटी के दौरान ड्रेस कोड का पालन नहीं कर रही हैं। देखने में आया है कि महिला कर्मी, ड्यूटी के दौरान मेकअप करती हैं। कानों में लंबी-लंबी बालियां पहन रही हैं। अपने बालों को ठीक तरह से बांध नहीं रहीं। बहुत ज्यादा मेकअप कर रही हैं। ड्रेस कोड का पालन नहीं करने वाली महिला कार्मिकों पर बल के नियम/अधिनियम के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। 

अनुशासन वाली फोर्स में ये सब ठीक नहीं
सीमा सुरक्षा बल में पुरुष और महिला, सभी के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। ऐसे में किसी भी तरह का अतिरिक्त श्रृंगार उचित नहीं है। इसे ड्रेस कोड के अनुसार नहीं माना जाएगा। महिला कार्मिक बल के ड्रेस कोड का पालन करें। अगर वे ऐसा नहीं करती हैं, तो उनके खिलाफ सीमा सुरक्षा बल के नियम व अधिनियम के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed