{"_id":"61e211c8d815a678be03c6b3","slug":"bsf-rescues-140-parrots-from-smugglers-on-bangladesh-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामयाबी: बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने तस्करों से छुड़ाए 140 तोते, एक तस्कर को दबोचा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कामयाबी: बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने तस्करों से छुड़ाए 140 तोते, एक तस्कर को दबोचा
Sat, 15 Jan 2022 05:44 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 15 Jan 2022 05:44 AM IST
सार
गिरफ्तार तस्कर की पहचान हसीबुर सरदार (18) के रूप में हुई है, जो उत्तर 24 परगना के नित्यानंद काठी गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
बीएसएफ (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर वन्यजीव तस्करों के चंगुल से 140 हरे तोते छुड़ाने में कामयाब रहे। शुक्रवार को बीएसएफ द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इन तोतों को तस्करी कर सीमा चौकी तराली (उत्तर 24 परगना जिला) से बांग्लादेश ले जाया जा रहा था। लेकिन बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद जवानों ने जिले से एक तस्कर को दबोच लिया, जिसके पास मिले आठ पिंजरों में ये तोते कैद थे।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है, कोलकाता सेक्टर में सीमा चौकी तराली की 122 बटालियन के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास घात लगाकर तस्कर को पकड़ा।
दरअसल, घात दल ने कुछ संदिग्धों को देखा, जो अपने कंधे पर थैले लिए तराली गांव की तरफ जाने का प्रयास कर रहे थे। जवानों ने उन्हें रुकने के लिए कहा तो वे भागने की कोशिश करने लगे। इसके बाद उनका पीछा करते हुए जवानों ने एक तस्कर को धर दबोचा। बाकी धुंध और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
जब जवानों ने तस्कर की तलाशी ली तो उसके पास तीन बैग से आठ पिंजरे बरामद हुए, जिनमें कुल 140 हरे तोते कैद थे।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान हसीबुर सरदार (18) के रूप में हुई है, जो उत्तर 24 परगना के नित्यानंद काठी गांव का रहने वाला है।
तस्कर ने बीएसएफ को बताया कि सभी तोते उसे अपने ही गांव के रहने वाले सुमन सरदार से मिले थे, जिन्हें बीएसएफ ड्यूटी लाइन पार कर तराली गांव में मामूल दाफादार को सौंपना था। इसके बदले उसे एक हजार रुपये मिलते। इस बीच, बीएसएफ ने तोतों और गिरफ्तार तस्कर को कानूनी कार्यवाही के लिए कस्टम कार्यालय तेंतुलिया को सौंप दिया।
विज्ञापन