{"_id":"63ea80ad6634cf67d006be50","slug":"bsf-jawan-extinguishing-fire-at-villager-house-in-murshidabad-west-bengal-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बीएसएफ जवानों ने पेश की मिसाल, ग्रामीण के घर में लगी आग पर पाया काबू; स्थानीय लोग कर रहे सराहना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बीएसएफ जवानों ने पेश की मिसाल, ग्रामीण के घर में लगी आग पर पाया काबू; स्थानीय लोग कर रहे सराहना
Tue, 14 Feb 2023 05:03 AM IST
गुलाम अहमद
एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 14 Feb 2023 05:03 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में तैनात बीएसएफ जवानों को जैसे ही पता चला कि ग्रामीण के घर में आग लग गई है तो तुरंत वहां पहुंच गए और आग पर काबू पाया। उनके इस सराहनीय कार्य की गांव वाले तारीफ करते नहीं थक रहे।
विज्ञापन
BSF jawan extinguishing fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएसएफ के जवान केवल हमारी सीमाओं की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि जब लोग मुसीबत में फंसते हैं तो वे देवदूत बनकर लोगों की सहायता के लिए पहुंच जाते हैं। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में तैनात बीएसएफ जवानों को जैसे ही पता चला कि ग्रामीण के घर में आग लग गई है तो तुरंत वहां पहुंच गए और आग पर काबू पाया। उनके इस सराहनीय कार्य की गांव वाले तारीफ करते नहीं थक रहे।
विज्ञापन
बीएसएफ की 35वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि रविवार (12 फरवरी) को बीएसएफ की 35वीं वाहिनी के सीमा चौकी मदनघाट के एक ग्रामीण कालीपद निवासी नूतन-राजापुर परिवार के साथ घर पर ही था। परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। दोपहर करीब एक बजे अचानक उसके घर में आग लग गई। बीएसएफ जवानों को जैसे ही घटना के बारे में जानकारी मिली। तुरंत ही जवानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
गांव वालों ने सीमा सुरक्षा बल के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि अगर बीएसएफ जवानों ने सही समय पर मदद नहीं की होती तो कुछ बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी। 35वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि बीएसएफ के जवान सीमा पर दिन-रात बिना सीमा की निगरानी करते हैं। इसके साथ ही वे सीमावर्ती लोगों के साथ उनके सुख और दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
मेले में गुब्बारा भरने वाला सिलिंडर फटा, दो बच्चों समेत चार की मौत
बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक गांव के मेले में गुब्बारा भरते समय हीलियम सिलिंडर में धमाका हो गया। रविवार देर रात हुए हादसे में आठ और 13 साल के दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। 10 लोग घायल हो गए। मृतकों में गुब्बारा विक्रेता भी शामिल है।