{"_id":"5750b8214f1c1b8c49108d10","slug":"bsf-jawan-could-live-on-the-border-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ जवानों के लिए खुशखबरी, पत्नी संग बार्डर पर रह सकता है नवविवाहित जवान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीएसएफ जवानों के लिए खुशखबरी, पत्नी संग बार्डर पर रह सकता है नवविवाहित जवान
एजेंसी/ जैसलमेर
Updated Fri, 03 Jun 2016 04:20 AM IST
विज्ञापन
जैसलमेर क्षेत्र में तैनात सीमा सुरक्षा बल के नव विवाहित जवानों के लिए खुशखबरी है। अब ऐसे जवान पत्नी को अपने साथ रख सकते हैं। बीएसएफ ने जवानों से आवेदन मांगे हैं। बीएसएफ के इंस्पेक्टर जनरल ने एएच राजीव ने बताया कि बल ने जैसलमेर के उत्तरी और दक्षिणी सेक्टर से इच्छुक जवानों से आवेदन लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
लेकिन इसकी अनुमति पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बहुत सारे जवानों ने इस सुविधा का लाभ लेने की इच्छा जताई है इसलिए चुनिंदा पोस्ट पर परिवार रखने की सभी जरूरी सुविधा मौजूद है।
विज्ञापन