फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF in talks with reserve bank of india to train jawans to identify fake notes

नकली नोटों की पहचान के लिए RBI देगा बीएसएफ जवानों को ट्रेनिंग

Mon, 13 Feb 2017 07:00 AM IST
एजेंसी/ कोलकाता
एजेंसी/ कोलकाता Updated Mon, 13 Feb 2017 07:00 AM IST
विज्ञापन
BSF in talks with reserve bank of india to train jawans to identify fake notes
फाइल फोटो

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) नकली नोटों की पहचान के लिए अपने जवानों को प्रशिक्षण दिलाने के वास्ते भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से बातचीत कर रहा है। इससे भारत-बांग्लादेश सीमा से तस्करी के जरिए लाए जाने वाले नकली नोटों को पहचानने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


दो हजार रुपये मूल्य के नकली नोटों की पिछले एक महीने से सीमा पर पकड़ी जा रही खेपों से अर्धसैनिक बलों और खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ी हुई है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पकड़ी गई नकली नोटों की राशि चिंता का विषय है। नकली नोटों में 2,000 रुपये के नए नोटों की आधी सुरक्षा विशिष्टताएं हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीएसएफ 2000 रुपये मूल्य के नकली नोटों की पहचान के वास्ते अपने जवानों और अधिकारियों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक से बात कर रहा है। बीएसएफ के एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि हमारे जवानों और अधिकारियों के पास एक उचित विचार हो कि नकली और असली नोटों की पहचान कैसे की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2000 रुपये के नोट में 17 सुरक्षा विशिष्टताएं हैं, हम अपने जवानों को नकली नोटों को पहचानने में अच्छी तरह प्रशिक्षित कराना चाहते हैं।’ 2000 रुपये के नकली नोटों का बरामद होना इसलिए खतरनाक है, क्योंकि इनमें लगभग 50-60 प्रतिशत सुरक्षा विशिष्टताओं की हूबहू नकल कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed