फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF got major success in Manipur combing operation, huge quantity of arms and ammunition recovered

Manipur: बीएसएफ को मणिपुर कंबिंग ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Fri, 13 Oct 2023 10:58 AM IST
श्वेता महतो अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 13 Oct 2023 10:58 AM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक एक सयुक्त टीम में एफजीटी बीएसएफ इम्फाल जिसमें 10 बीएन बीएसएफ के अधिकारी और जवान शामिल थे। मोहम्मद रशीद रेजा डीसी (जी) के नेतृत्व में एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया।

विज्ञापन
BSF got major success in Manipur combing operation, huge quantity of arms and ammunition recovered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

हिंसाग्रस्त मणिपुर में लूटे गए हथियारों की बरामदगी के लिए शुक्रवार सुबह बीएसएफ और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने पहाड़ी जिला चुराचांदपुर के अंतर्गत जेन क्षेत्र चारोई खुल्लन कंबिंग ऑपरेशन चलाया, जिसमें टीम को बड़ी सफलता मिली। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। संयुक्त अभियान में बीएसएफ के 10 बीएन के करीब 30 जवान और अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, हिंसा के दौरान कुछ सशस्त्र बदमाशों द्वारा अत्याधुनिक हथियारों और गोला-बारूद के परिवहन और डंपिंग के संबंध में पक्का खुफिया जानकारी उपलब्ध कराई गई थी। इसी जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह छह बजे से करीब नौ बजे तक पहाड़ी जिला चुराचांदपुर के अंतर्गत जेन क्षेत्र चारोई खुल्लन कंबिंग ऑपरेशन चलाया, जिसमें टीम को बड़ी सफलता मिली। जानकारी के मुताबिक जहा कंबिंग ऑपरेशन चलाई गई वह स्थान 10 बटालियन बीएसएफ के टीएसी मुख्यालय लोकतक से करीब चार किलोमीर दूर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद
सूत्रों के मुताबिक एक सयुक्त टीम में एफजीटी बीएसएफ इम्फाल जिसमें 10 बीएन बीएसएफ के अधिकारी और जवान शामिल थे। मोहम्मद रशीद रेजा डीसी (जी) के नेतृत्व में एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। इसमें विष्णुपुर जिले की लोकतक पीएस पुलिस की टीम, बिष्णुपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एलएंडओ) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ओपीएस) के अधिकारी और पुलिस के जवान शामिल थे। टीम ने शुक्रवार सुबह छह बजे से करीब नौ बजे तक सामान्य क्षेत्र चारोई खुल्लन में अभियान चलाया। इस अभियान में बीएसएफ के 30 अधिकारी और जवान शामिल थे।

तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। चार राउंड के साथ  32 स्नाइपर राइफल मैगजीन, 7.62 मिमी 90 राउंड (एके श्रृंखला गोला बारूद), एक 303 राइफल, मिमी कार्बाइन बियरिंग की एक मैगजीन, 2 36 एचई हैंड ग्रेनेड, छह 7.62 मिमी एसएलआर गोला बारूद, पांच 33 डेटोनेटर, 45 राउंड 9 मिमी बॉल गोला बारूद, लगभग 35 सेमी. सुरक्षा फ़्यूज़ और एक प्लास्टिक गन पाउडर बरामद किया है। बरामद हथियार और गोला-बारूद बिष्णुपुर जिले के लोकतक पीएस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed