{"_id":"654f4baf82f01cc50f092af8","slug":"bsf-foils-gold-smuggling-at-india-bangladesh-border-in-west-bengal-news-and-updates-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ को बड़ी सफलता, 56.5 लाख के सोने के बिस्कुटों के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ को बड़ी सफलता, 56.5 लाख के सोने के बिस्कुटों के साथ तस्कर गिरफ्तार
सार
दक्षिण बंगाल सीमांत, बीएसएफ के प्रवक्ता डीआईजी एके आर्य ने बताया कि सीमा चौकी बेतई की ओपी नाके पर तैनात जवानों ने तस्करों को बांग्लादेश की तरफ से भारतीय सीमा की तरफ फेंसिंग के ऊपर से पोटली फेंकते हुए देखा था।
विज्ञापन
बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर रोकी सोने की तस्करी।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएएसएफ ने एक बड़ी तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। दक्षिण बंगाल सीमान्त के नदिया जिले के अंतर्गत 84वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल की सीमा चौकी बेतई में तैनात जवानों ने एक बड़ी तस्करी को नाकाम करते हुए आठ सोने के बिस्किटों के साथ एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर इन सोने के बिस्कुटों को बांग्लादेश से भारत में तस्करी करने के फ़िराक में था। जब्त सोने के बिस्किटों का वजन 933.54 ग्राम है तथा इसका भारतीय बाजार में अनुमानित कीमत 56,53,742 रुपए है।
दक्षिण बंगाल सीमांत, बीएसएफ के प्रवक्ता डीआईजी एके आर्य ने बताया कि सीमा चौकी बेतई की ओपी नाके पर तैनात जवानों ने तस्करों को बांग्लादेश की तरफ से भारतीय सीमा की तरफ फेंसिंग के ऊपर से पोटली फेंकते हुए देखा। तस्कर पोटली को फेंक कर बांग्लादेश की तरफ भाग गए। भारतीय सीमा की तरफ खड़ा अन्य तस्कर उस पोटली को लेकर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन बीएसएफ के जवानों ने तस्कर को चारों तरफ से घेर कर पकड़ लिया। घटनास्थल की तलाशी लेने पर पोटली से आठ सोने के बिस्किट और एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पकडे गए तश्कर की पहचान गौतम राय, जिला नदिया, पश्चिम बंगाल के रहने वाले रूप में हुई है। आर्य ने बताया कि पूछताछ में पकडे गए तस्कर ने बताया कि उसने सोने के ये बिस्किट्स इमातुल्ला शेख, थाना मेहरपुर (बांग्लादेश) से लिए थे और इन बिस्कुटों को नदिया जिला नदिया के किसी तस्कर को सौंपने थे। इसके एवज में उसे 1000 रुपए मिलने थे, पर बीएसएफ के जवानों ने उसे सोने के बिस्कुटों के साथ पकड़ लिया। जब्त सोने के बिस्किटों तथा पकड़े गए तस्कर को कस्टम ऑफिस, चपरा को कानूनी कार्यवाही के लिए सौंप दिया गया है।