फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF Director General visits ICP Petrapole on India-Bangladesh border, reviews preparedness

BSF: बीएसएफ महानिदेशक ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर आईसीपी पेट्रापोल का किया दौरा, तैयारियों की समीक्षा की

Tue, 06 Aug 2024 07:59 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Tue, 06 Aug 2024 07:59 PM IST
सार

दौरे का मकसद बांग्लादेश में हाल ही में हुई घटनाओं के मद्देनजर इन प्रमुख स्थानों पर बीएसएफ की सामरिक और परिचालन तैयारियों और तैनाती रणनीतियों का आकलन करना था। 

विज्ञापन
BSF Director General visits ICP Petrapole on India-Bangladesh border, reviews preparedness
BSF - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में जारी उथल-पुथल के बीच सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक ने बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात आईसीपी पेट्रापोल और 68वीं बटालियन के अत्यधिक संवेदनशील सीमा चौकी राणाघाट का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने तैयारियों को जायजा लिया।

विज्ञापन


बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबित मंगलवार को बीएसएफ के महानिदेशक, आईपीएस दलजीत सिंह चौधरी ने पूर्वी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक, आईपीएस रवि गांधी और महानिरीक्षक, दक्षिण बंगाल फ्रंटियर आईपीएस मनिंदर प्रताप सिंह दौरा किया। दौरे का मकसद बांग्लादेश में हाल ही में हुई घटनाओं के मद्देनजर इन प्रमुख स्थानों पर बीएसएफ की सामरिक और परिचालन तैयारियों और तैनाती रणनीतियों का आकलन करना था। 
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक आईसीपी पेट्रापोल पहुंचने पर महानिदेशक ने एडीजी पूर्वी कमान के साथ पैसेंजर टर्मिनल और कार्गो टर्मिनल का दौरा किया। जवानों के समक्ष आने वाली जटिल परिचालन चुनौतियों की समीक्षा की। इस दौरान 145वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडिंग ऑफिसर ने महानिदेशक को बटालियन की परिचालन प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। इसके बाद नए आईसीपी भवन का भी दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बीएसएफ के महानिदेशक, चौधरी ने 68वीं बटालियन की राणाघाट सीमा चौकी का दौरा किया। यहां उन्होंने बांग्लादेश में मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए बीएसएफ अधिकारियों के साथ बैठक की तथा अवैध घुसपैठ और अन्य तस्करी से निपटने के लिए परिचालन रणनीतियों पर चर्चा की। महानिदेशक ने इन चुनौतियों से निपटने के लिए सतर्कता बढ़ाने और प्रभावी उपाय करने की आवश्यकता पर बल दिया।


इस दौरान चौधरी ने सैनिक सम्मेलन में अधिकारियों और जवानों को संबोधित किया। इस दौरान बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की गई। स्थिति पर स्पष्ट और किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बांग्लादेश में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सीमा तैयारियों के महत्व को रेखांकित किया तथा अधिकारियों और जवानों से किसी भी उभरती स्थिति के लिए सतर्क और तैयार रहने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed