फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF did not get its DG in 115 days, dozens of IPS posts vacant in CBI IB and CRPF

115 दिन में BSF को नहीं मिला अपना डीजी, CBI-CRPF में आईपीएस के दर्जनों पद खाली

Sat, 04 Jul 2020 06:24 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 04 Jul 2020 06:24 PM IST
सार

आईटीबीपी के डीजी एसएस देसवाल को बीएसएफ डीजी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सीबीआई, आईबी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एनपीए, एनसीआरबी और बीपीआरएंडडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों एवं बलों में आईपीएस अधिकारियों के लिए आरक्षित दर्जनों पद रिक्त पड़े हैं...

विज्ञापन
BSF did not get its DG in 115 days, dozens of IPS posts vacant in CBI IB and CRPF
बीएसएफ (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

55 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है कि देश की सबसे बड़ी 'बॉर्डर गार्ड फोर्स' यानी 'बीएसएफ' को 115 दिन बाद भी अपना डीजी तक नहीं मिल सका। पूर्व डीजी वीके जौहरी 11 मार्च को पुलिस महानिदेशक बनकर अपने मूल कैडर मध्यप्रदेश में चले गए थे। तभी से यह बल स्थायी डीजी का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन


आईटीबीपी के डीजी एसएस देसवाल को बीएसएफ डीजी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सीबीआई, आईबी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एनपीए, एनसीआरबी और बीपीआरएंडडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों एवं बलों में आईपीएस अधिकारियों के लिए आरक्षित दर्जनों पद रिक्त पड़े हैं।

विज्ञापन


अगर डीआईजी और एसपी स्तर पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का ग्राफ देखें, तो वह काफी नीचे दिखाई पड़ता है। अब मजबूरन केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में आईपीएस के लिए स्वीकृत दर्जनों पदों को अस्थायी तौर पर विभिन्न बलों के कैडर अफसरों से भरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस सुधार और आधुनिकीकरण के लिए स्थापित की गई संस्था 'बीपीआरएंडडी' का हाल तो और भी खराब हो चला है। यहां पर कोई आईपीएस अधिकारी, खासतौर से डीआईजी के पद पर आना ही नहीं चाहता।


आईपीएस डीआईजी के लिए 12 पद स्वीकृत किए गए हैं, लेकिन कोई नहीं आया। नतीजा, सात पद दूसरे केंद्रीय पुलिस बलों को देने पड़े। इसके बाद भी तीन पद खाली रह गए हैं। इसी तरह एसपी रैंक के 13 पदों में केवल सात ही भर पाए हैं।

देश की सबसे बड़ी इंटेलिजेंस एजेंसी 'आईबी' में आईपीएस अधिकारियों के लिए आरक्षित 37 पदों में से आठ पद खाली पड़े हैं। इस एजेंसी में आईपीएस एसपी के लिए 63 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 28 पद रिक्त हैं। बीएसएफ में आईपीएस आईजी के 22 में से 10 पद खाली हैं।

सीआरपीएफ में भी आईपीएस आईजी के लिए 23 पद आरक्षित हैं।यहां पर छह पद खाली हैं।

डीआईजी के पद पर आईपीएस नहीं आना चाहते

केंद्रीय एजेंसियों एवं दूसरे बलों में डीआईजी का एकमात्र ऐसा पद है, जो सबसे ज्यादा खाली रहता है। आईपीएस के लिए आरक्षित ये पद लंबे समय से खाली पड़े रहते हैं। आईबी में 63 में से 28 पद खाली हैं। सीबीआई में 35 में से 20 पद रिक्त हैं।

बीएसएफ और सीआरपीएफ में तो आईपीएस अधिकारी डीआईजी बनकर आना पसंद ही नहीं करते। मौजूदा समय में बीएसएफ में आईपीएस के लिए आरक्षित 26 में से 21 पद खाली हैं। हालांकि 15 पदों को अस्थायी तौर पर कैडर अफसरों को दे दिया गया है।

यहां भी स्थायी प्रावधान का जिक्र नहीं है। सीआरपीएफ में 37 में 36 पद खाली रहे हैं। 18 पद कैडर अफसरों को देने के बाद भी 18 पद खाली पड़े हैं। इसका सीधा मतलब है कि आईपीएस अधिकारी सीआरपीएफ में डीआईजी बनकर तो बिल्कुल ही नहीं आना चाहते।

विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों व सुरक्षा बलों में आईपीएस के लिए स्वीकृत पदों की स्थिति

आईजी

एजेंसी/सुरक्षा बल           

स्वीकृत पद

रिक्त पद    

आईबी 37 08
बीएसएफ                 22 10
सीआरपीएफ             23 06

डीआईजी      

 एजेंसी/बल          

स्वीकृत पद      

ख़ाली पद 

आईबी                     63 28
सीबीआई                 35 20
बीएसएफ                    26 21
सीआरपीएफ             37 36
सीआईएसएफ           20 16
आईटीबीपी               12 11
एनपीए                     05 04
एनसीआरबी               03 03
बीपीआरएंडडी             12 10

 

नोट: बीपीआरएंडडी में जब आईपीएस अधिकारी नहीं आए तो उनके कोटे के 7 पद सीएपीएफ अफसरों को दे दिए गए। बीएसएफ में आईपीएस के लिए आरक्षित डीआईजी के 15 पद जब खाली रह गए, तो उन्हें अस्थायी तौर पर कैडर अफसरों के पाले में डाल दिया गया।

इसी तरह सीआरपीएफ में आईपीएस के लिए आरक्षित डीआईजी के 18 पद नहीं भरे जा सके। मजबूरन, ये पद भी अस्थायी रूप से कैडर अफसरों को दे दिए गए हैं।
 

एसपी 

एजेंसी              

स्वीकृत पद    

खाली पद 

आईबी 83 54
सीबीआई 59 29
एनपीए     14 05
बीपीआरएंडडी    13 06

 

पीएमओ और एचएमओ को पत्र लिख चुके हैं रणबीर सिंह

कंफेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर असोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह और कोषाध्यक्ष वीएस कदम इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिख चुके हैं।

इन्होंने अपनी अपील में कहा है कि जल्द से जल्द बीएसएफ को स्थायी डीजी प्रदान किया जाए। रणबीर सिंह बताते हैं, ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतने लंबे समय तक बीएसएफ को अपना स्थायी डीजी तक नहीं मिल सका है।



इसके चलते बल की कार्यप्रणाली पर गलत असर पड़ रहा है। असोसिएशन ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि ढाई लाख से अधिक की संख्या वाले केंद्रीय अर्धसैनिक बल यानी बीएसएफ के महानिदेशक पद पर स्थाई नियुक्ति की जाए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed