फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF DG West Bengal Southern part visit meetings with Officials news and updates

WB: बीएसएफ के डीजी ने दक्षिण बंगाल का किया दौरा, ममता सरकार के अधिकारियों के साथ की बैठक

Mon, 28 Oct 2024 03:43 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र एन. अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो
एन. अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 28 Oct 2024 03:43 PM IST
सार

बीएसएफ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दलजीत सिंह चौधरी ने बीएसएफ की सीमा पर परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता को लेकर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की।

विज्ञापन
BSF DG West Bengal Southern part visit meetings with Officials news and updates
बीएसएफ डीजी की बंगाल सरकार के अधिकारियों से हुई बातचीत। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक आईपीएस दलजीत सिंह चौधरी ने सीमा की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा और उन्हें तेजी से आगे बढ़ाने के लिए कोलकाता का दो दिवसीय दौरा किया। इस यात्रा के दौरान, उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आईसीपी पेट्रापोल में नए यात्री टर्मिनल के उद्घाटन में भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक की। 
विज्ञापन


बीएसएफ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दलजीत सिंह चौधरी ने बीएसएफ की सीमा पर परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता को लेकर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। इन परियोजनाओं में सीमा चौकियां, सीमा पर बाड़ और सीमा पर सड़कों का निर्माण शामिल है, जो की सीमा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक हैं। ये परियोजनाएं सीमा सुरक्षा बढ़ाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। 
विज्ञापन


अपनी यात्रा के दोरान चौधरी ने राजरहाट स्थित बीएसएफ मुख्यालय में अधिकारियों के साथ भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा की समीक्षा की। आईजी साउथ बंगाल फ्रंटियर द्वारा ऑपरेशनल तैयारियों की जानकारी मिलने के बाद, उन्होंने अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने जवानों के स्वास्थ्य और कल्याण पर ध्यान देने की बात कही और उनकी सुविधाओं  में सुधार के लिये निर्देश दिए। उनका दौरा राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमा पार अपराध रोकने और देश की सुरक्षा में बीएसएफ की भूमिका को मजबूत करने का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed