फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF DG Farewell: grand farewell parade will be organized at Chhawla Camp on the retirement of DG

BSF DG Farewell: डीजी की विदाई परेड में सम्मानित होंगे ये 22 चेहरे, नए महानिदेशक पद की रेस में ये नाम हैं आगे

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Tue, 27 Dec 2022 07:33 PM IST
सार

BSF DG Farewell: बीएसएफ के नए डीजी की दौड़ में कई आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू का नाम आगे बढ़ रहा है। हालांकि उनकी राह आसान नहीं है। वजह, विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू की निष्पक्षता पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सवाल खड़े कर चुकी है...

विज्ञापन
BSF DG Farewell: grand farewell parade will be organized at Chhawla Camp on the retirement of DG
BSF DG Farewell- DG Pankaj Singh - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल 'बीएसएफ' (BSF DG Farewell) के डीजी पंकज सिंह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर छावला कैम्प में एक भव्य विदाई परेड आयोजित की जाएगी। विदाई परेड के दौरान पंकज सिंह द्वारा बीएसएफ के 22 जवानों और अधिकारियों को 'सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस मेडल' (पीएमएमएस) से सम्मानित किया जाएगा। बीएसएफ के नए डीजी के नाम की चर्चा शुरू हो गई है। इस दौड़ में कई आईपीएस शामिल हैं।

विज्ञापन

पदक वितरण समारोह, भव्य विदाई परेड और विशेष भोज की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके लिए बीएसएफ के कई एडीजी, आईजी, डीआईजी एवं दूसरे अधिकारियों सहित भारी संख्या में जवान लगाए गए हैं। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में जब भी कोई डीजी, रिटायर होता है तो उसे भव्य परेड के जरिए विदाई देने का रिवाज बना हुआ है। ऐसे आयोजन पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। अधिकांश यूनिट, फ्रंटियर या सेक्टरों से सैंकड़ों अधिकारी और जवान, विदाई समारोह की तैयारी के लिए दिल्ली पहुंचते हैं। हालांकि 2019 में बीएसएफ डीजी रजनीकांत मिश्रा का भव्य विदाई समारोह टल गया था। इसका कारण, रात्रिभोज को लेकर एक विवादास्पद आदेश का सोशल मीडिया में वायरल होना बताया था। वह आदेश कैडर अधिकारियों की तैनाती से जुड़ा था।

विज्ञापन

बीएसएफ के नए डीजी की दौड़ में कई आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू का नाम आगे बढ़ रहा है। हालांकि उनकी राह आसान नहीं है। वजह, विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू की निष्पक्षता पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सवाल खड़े कर चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने संजय कुंडू को प्रदेश के बाहर ट्रांसफर करने की मांग की थी। संजय कुंडू सितंबर 2019 से मई 2020 तक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रहे हैं। अब प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार है, तो ऐसे में संजय कुंडू को डीजीपी के पद से हटाया जा सकता है। संजय कुंडू को जब तत्कालीन सीएम जयराम ठाकुर का प्रिंसिपल सेक्रेटरी लगाया गया था तो उस वक्त प्रदेश के कई सीनियर आईएएस अधिकारी नाराज हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएफ डीजी पंकज सिंह की विदाई परेड में डीआईजी करणी सिंह शेखावत (गणतंत्र दिवस 2015), कमांडेंट अजय लूथरा (गणतंत्र दिवस 2018), कमांडेंट अजय सूर्यावंशी (गणतंत्र दिवस 2020), सहायक कमांडेंट कमलजीत शर्मा (गणतंत्र दिवस 2020), एसआई गजे सिंह (स्वतंत्रता दिवस 2020), कमांडेंट के गणेश (स्वतंत्रता दिवस 2021), कमांडेंट पवन कुमार पंकज (गणतंत्र दिवस 2021), कमांडेंट प्रदीप कुमार दूबे (गणतंत्र दिवस 2021) और टूआईसी विजय सिंह सोनेर (गणतंत्र दिवस 2021) को 'सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस मेडल' (पीएमएमएस) से सम्मानित किया जाएगा।

इस सूची में निरीक्षक बलराम दास (गणतंत्र दिवस 2021), एसआई नरेश कुमार (स्वतंत्रता दिवस 2021), सिपाही मुनीर हुसैन (स्वतंत्रता दिवस 2021), डिप्टी कमांडेंट जेएस एंटोनी (स्वतंत्रता दिवस 2021), सहायक कमांडेंट सतबीर सिंह तुषीर (गणतंत्र दिवस 2022), निरीक्षक सुभाष चंद (गणतंत्र दिवस 2022) और हवलदार सज्जन सिंह (गणतंत्र दिवस 2022) का नाम शामिल है। इसके अलावा बीएसएफ निरीक्षक दुर्गा दत्त (गणतंत्र दिवस 2022), निरीक्षक राम अवतार (गणतंत्र दिवस 2022), डिप्टी कमांडेंट शिव कुमार शर्मा (गणतंत्र दिवस 2022), टूआईसी वरुणेंद्रा प्रताप सिंह (गणतंत्र दिवस 2022), कमांडेंट अनिल शर्मा (गणतंत्र दिवस 2022) और कमांडेंट एम. राजा (गणतंत्र दिवस 2022) को भी 'सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस मेडल' (पीएमएमएस) से नवाजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed