{"_id":"65685881c968fa03c8014e25","slug":"bsf-chief-nitin-agrawal-said-jury-still-out-on-why-pakistan-broke-ceasefire-at-ib-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ceasefire: 'पाकिस्तान के अधिकारियों के पास खुद नहीं कोई ठोस जवाब', सीमा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन पर BSF","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ceasefire: 'पाकिस्तान के अधिकारियों के पास खुद नहीं कोई ठोस जवाब', सीमा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन पर BSF
Thu, 30 Nov 2023 03:14 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 30 Nov 2023 03:14 PM IST
सार
नितिन अग्रवाल झारखंड में हजारीबाग के मेरू इलाके में सीमा सुरक्षा बल के 59वें स्थापना दिवस के मौके पर कहा कि पाकिस्तान के अधिकारी खुद ही आश्वस्त नहीं दिख रहे थे। वो बस फालतू में कुछ भी वजह दे रहे थे।
विज्ञापन
BSF (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रमुख नितिन अग्रवाल ने गुरुवार को कहा कि निर्णायक मंडल इस बात की जांच कर रहा है कि पाकिस्तान ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लंबे समय से तय संघर्ष विराम का उल्लंघन क्यों किया। फ्लैग मीटिंग के दौरान उनके अधिकारियों ने कोई ठोस स्पष्टीकरण नहीं दिया।
विज्ञापन
अग्रवाल झारखंड में हजारीबाग के मेरू इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 59वें स्थापना दिवस के मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। वहीं, उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को यहां आ सकते हैं।
विज्ञापन
हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच हो रही
उन्होंने कहा, 'हमें इस उल्लंघन के बारे में फिलहाल कुछ नहीं पता है। हम हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं। फ्लैग मीटिंग के दौरान पाकिस्तान के अधिकारी टालमटोल करते रहे। उन्होंने इधर उधर के कई कारण दिए, लेकिन उनपर विश्वास करना मुश्किल है।'
विज्ञापन
कुछ भी बोल रहे
नितिन अग्रवाल ने आगे कहा कि पाकिस्तान के अधिकारी खुद ही आश्वस्त नहीं दिख रहे थे। वो बस फालतू में कुछ भी वजह दे रहे थे।
अक्तूबर में किया था उल्लंघन
पाकिस्तान के अधिकारियों ने अक्तूबर में जम्मू में 2021 के बाद पहली बार संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए सीमा पार से गोलाबारी की थी, जिसमें बीएसएफ का एक जवान और एक महिला घायल हो गई थी। 25 फरवरी, 2021 को दोनों पक्षों द्वारा संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद से कम से कम छह बार उल्लंघन हुआ है।
उल्लंघनों के दौरान जवाबी गोलीबारी की
बीएसएफ के महानिदेशक ने कहा कि सैनिकों ने संघर्ष विराम उल्लंघनों के दौरान जवाबी गोलीबारी की और वहां भारी संख्या में लोगों के हताहत होने की खबरें हैं। उन्होंने कहा कि वह देश को आश्वस्त कर सकते हैं कि बीएसएफ सीमाओं की रक्षा के लिए मौजूद हैं।
करीब 2.65 लाख कर्मियों वाले इस बल का गठन एक दिसंबर 1965 को किया गया था। इसका मुख्य काम पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती 6,000 किलोमीटर लंबी भारतीय सीमाओं की रक्षा करना है।