{"_id":"57954b294f1c1b2d32c4bd56","slug":"bsa-pakistan-rangers-talks-in-lahore","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौर में इसी हफ्ते बीएसए-पाक रेंजरों की वार्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लाहौर में इसी हफ्ते बीएसए-पाक रेंजरों की वार्ता
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Jul 2016 04:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के सीमा सुरक्षा बल युद्धविराम उल्लंघन, घुसपैठ और अवैध सुरंग बनाने तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के मुद्दों पर इसी हफ्ते लाहौर में महानिदेशक स्तर की अर्द्धवार्षिक वार्ता करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि यह बैठक 27 और 28 जुलाई को आयोजित होगी और यहां के वरिष्ठ अधिकारियों का दल सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक (डीजी) के. के. शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को लाहौर के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
भारतीय प्रतिनिधिमंडल के अन्य 22 सदस्य अमृतसर के अटारी-वाघा बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच इस तरह की पिछली बैठक पिछले साल सितंबर में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि सन 2015 के शुरुआती दौर में जम्मू-कश्मीर में संघर्ष विराम का जितना उल्लंघन हुआ था, उसके मुकाबले पिछली बैठक के बाद के इन नौ महीनों के दौरान कम उल्लंघन हुए हैं। लेकिन घुसपैठ और मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाएं अब भी चिंताजनक बनी हुई हैं।
विज्ञापन
दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों के बीच साल में दो बार होने वाली बैठक कई द्विपक्षीय मसलों के कारण टलती रही है। लाहौर स्थित रेंजर्स के मुख्यालय में बैठक के दौरान भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हथियारों, प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी और अवैध सुरंगों की खुदाई से जुड़े मुद्दे उठाए जाने की संभावना है।
पिछली बार दोनों पक्षों की बैठक दिल्ली में हुई थी और इसमें तय हुआ था कि सीमा पर किसी पक्ष की तरफ से मोर्टार गोलों जैसे भारी तोपों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और सीमा पर रह रहे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।