फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BS Yediyurappa says he has not resigned as Karnataka Chief Minister

अटकलें: सीएम येदियुरप्पा दे सकते हैं इस्तीफा! 26 जुलाई को बुलाई विधायकों और मंत्रियों की बैठक

Sat, 17 Jul 2021 03:35 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 17 Jul 2021 03:35 PM IST
सार

चर्चा है कि सीएम येदियुरप्पा जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफे के पीछे की वजह बढ़ती उम्र और खराब सेहत का हवाला दिया गया है।

विज्ञापन
BS Yediyurappa says he has not resigned as Karnataka Chief Minister
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद से अटकलों का बाजार गर्म है। चर्चा है कि सीएम येदियुरप्पा जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफे के पीछे की वजह बढ़ती उम्र और खराब सेहत का हवाला दिया गया है। येदियुरप्पा ने शनिवार को इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि ये सच नहीं है। वहीं इस बीच और जानकारी आ रही है कि मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने 26 जुलाई 2021 को विधायक दल के विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा, 'गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सौ फीसदी जीतेगी। वहीं कर्नाटक में हमारा भविष्य उज्जवल है। उन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी लेने की बात कही। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं पीछे नहीं हटूंगा और पूरी जिम्मेदारी लूंगा।'  येदियुरप्पा ने आज भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी की स्थिति और मजबूत करने को लेकर बातचीत हुई। उन्होंने (नड्डा) कर्नाटक की सत्ता में भाजपा की वापसी पर विशेष जोर दिया। प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने भी यही कहा था। इस बारे में विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की अटकलों को शनिवार को खारिज करते हुए कहा कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। इस सवाल पर कि क्या उन्होंने इस्तीफा दे दिया, यहां कर्नाटक भवन में येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा, 'बिल्कुल भी नहीं।' मुख्यमंत्री ने कहा कि अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है।  उन्होंने यह भी कहा कि वह बेंगलुरु लौटने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बता दें कि येदियुरप्पा भाजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद शनिवार को बेंगलुरु लौटेंगे। येदियुरप्पा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी और कावेरी नदी पर मेकेदतु परियोजना समेत राज्य के लंबित कार्यों पर चर्चा की। यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब राजनीतिक हलकों में ये अटकलें लगाईं जा रही हैं कि येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा है।


कर्नाटक भाजपा के कुछ असंतुष्ट नेता येदियुरप्पा और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार तथा प्रशासन में हस्तक्षेप के आरोपों को लेकर निशाना साध रहे हैं, जिससे पार्टी तथा सरकार की फजीहत हुई है। पार्टी का एक अन्य धड़ा 79 वर्षीय येदियुरप्पा को उनकी उम्र को देखते हुए हटाने की मांग कर रहा है तथा 2023 के विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री का नया चेहरा पेश करने की जरूरत पर जोर दे रहा है। 

मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल पर येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात से पहले कहा था, ‘‘अगर मंत्रिमंडल में फेरदबल या विस्तार पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कोई चर्चा होती है तो मैं आपको बताऊंगा।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed