फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BS Yeddyurappa says Tie their hands and legs, make non voters vote for BJP

कर्नाटकः CM पद के उम्मीदवार येदियुरप्पा की धमकी- जो मतदान न करे उसके हाथ पैर बांधकर BJP को वोट दिलाओ

Sat, 05 May 2018 10:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Sat, 05 May 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
BS Yeddyurappa says Tie their hands and legs, make non voters vote for BJP
बीएस येदुरप्पा
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। अपने भाषणों से जनता को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन भाजपा नेता और कर्नाटक में बीजेपी के सीएम उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने एक बयान देकर नई मुसीबत मोल ले ली है। उन्होंने भाषण के दौरान वोटरों को धमकी दी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो लोग वोट डालने न जाएं उनके हाथ पैर बांधकर बीजेपी के पक्ष में वोट दिलवाओ। इसके बाद से विपक्ष हमलावर हो गया है।  बता दें कि येदियुरप्पा कर्नाटक की किट्टूर सीट से भाजपा प्रत्याशी महंतेश डोड्डागौडर के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब आराम करने का समय नहीं है अगर आपको लगता है कि कोई वोट नहीं कर रहा है तो उनके घर जाइए, उनके हाथों और पैरों को बांध दीजिए। यही नहीं उन्होंने कहा कि हाथ पैर बांधकर अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए लेकर आइए। 
विज्ञापन


बता दें कि 224 विधानसभा सीट वाली कर्नाटक में 12 मई को चुनाव होने हैं इसके नतीजे 15 मई को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed