फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bs yeddyurappa is on Chief minister post for not more than one day says congress

येदियुरप्पा एक दिन के मुख्यमंत्री साबित होंगे, भाजपा नहीं कर पाएगी खरीद-फरोख्त: कांग्रेस

Thu, 17 May 2018 09:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 May 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
bs yeddyurappa is on Chief minister post for not more than one day says congress

कांग्रेस का कहना है कि बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के एक दिन का मुख्यमंत्री साबित होंगे। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के भाजपा को आमंत्रित किए जाने के बाद याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दो बातें कही हैं। 

विज्ञापन


कोर्ट ने 15 और 16 मई को येदियुरप्पा की ओर से राज्यपाल को सौंपे दोनों पत्र शुक्रवार सुबह 10:30 बजे पेश करने को कहा है। भाजपा ने अपने दावे में 104 विधायकों के आधार पर बहुमत का दावा पेश किया है, जो अल्पमत है। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि येदियुरप्पा बहुमत साबित करने के लिए सात दिन का समय मांगा था, जबकि राज्यपाल ने खुद ही 15 दिन का समय दे दिया था। यह नियम का उल्लंघन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला का कहना है कि वे एक दिन के मुख्यमंत्री इसलिए हैं, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि वो जांच करेगा। इसलिए उनका मुख्यमंत्री का पद शुक्रवार की सुनवाई के आधार पर टिका होगा। कांग्रेस ने शुक्रवार को पूरे देश में लोकतंत्र बचाओ दिवस मानने का फैसला किया है। 

 
104 के आंकड़े को 112 बनाने का षड्यंत्र
कांग्रेस के दो विधायकों के गायब होने पर सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस विधायकों की संख्या पूरी है। प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष, वजुभाई वाला व येदियुरप्पा-रेड्डी मिलकर 104 के आंकड़े को 112 बनाने का षड्यंत्र कर रहे हैं। खरीद-फरोख्त और प्रलोभन से भाजपा जादुई आंकड़ा हासिल करना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed