फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   brs leader k kavitha blast on congress karnataka siddaramaiah government over hijab row says party is confused

Hijab Row: हिजाब विवाद पर कांग्रेस पर बरसीं बीआरएस नेता के कविता, बोलीं- ये पार्टी कन्फ्यूज है

Mon, 25 Dec 2023 11:56 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 25 Dec 2023 11:56 AM IST
सार

बीते शुक्रवार को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि उनकी सरकार, भाजपा सरकार में हिजाब पर लगे प्रतिबंध को हटाएगी। सिद्धारमैया ने कहा कि लोग क्या पहनेंगे और क्या खाएंगे, इसे लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
brs leader k kavitha blast on congress karnataka siddaramaiah government over hijab row says party is confused
कर्नाटक में हिजाब पर हुआ था विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद पर बीआरएस नेता के कविता ने कांग्रेस पर हमला बोला है। के कविता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कन्फ्यूज है और वह वादे तो कर देते हैं लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते। कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए बीआरएस नेता ने कहा कि 'कांग्रेस जैसे ही चुनाव जीतती है, वैसे ही वह अपने सारे वादे भूल जाती है। उन्होंने कर्नाटक में छह गारंटी लागू करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया है।' 
विज्ञापन


बीआरएस नेता ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
के कविता ने कहा कि 'उन्होंने कर्नाटक में शिक्षण संस्थानों से हिजाब पर प्रतिबंध हटाने का वादा किया था लेकिन अब वह इसे लेकर असमंजस (कन्फ्यूज) में दिख रहे हैं। ये जो वादा करते हैं, उसे पूरा नहीं करते। यह इनके डीएनए में है।' बता दें कि बीते शुक्रवार को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि उनकी सरकार, भाजपा सरकार में हिजाब पर लगे प्रतिबंध को हटाएगी। सिद्धारमैया ने कहा कि लोग क्या पहनेंगे और क्या खाएंगे, इसे लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। वहीं शनिवार को सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी सरकार अभी हिजाब से प्रतिबंध हटाने के फैसले पर विचार कर रही है और अभी प्रतिबंध हटाया नहीं गया है। 
विज्ञापन


कर्नाटक की तरह तेलंगाना में भी गारंटियां देकर सत्ता में आई कांग्रेस
सिद्धारमैया के अपने ही बयान से पलटने पर बीआरएस नेता के कविता ने कांग्रेस और कर्नाटक सरकार पर निशाना साधा। बता दें कि कर्नाटक की तर्ज पर ही तेलंगाना में भी कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को छह गारंटी देने के वादे किए थे, जिनमें मुफ्त बिजली, मुफ्त परिवहन और किसानों के बैंक खातों में नकद देने जैसे वादे किए गए थे। कांग्रेस को इसका फायदा भी मिला और बीआरएस सरकार को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस तेलंगाना की सत्ता पर काबिज हो गई। कर्नाटक कांग्रेस के कई नेताओं ने तेलंगाना में चुनाव प्रचार भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed