फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRS complains to EC against CM Revanth Reddy Telangana BJP Code of Conduct violation

Telangana: 'CM रेवंत रेड्डी और BJP ने आचार संहिता का उल्लंघन किया, आयोग करे सख्त कार्रवाई '; BRS ने की शिकायत

Thu, 11 Apr 2024 01:07 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 01:07 AM IST
सार

तेलंगाना विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और भाजपा की तेलंगाना ईकाई के खिलाफ आचार संहिता के कथित उल्लंघन की शिकायत की है।

विज्ञापन
BRS complains to EC against CM Revanth Reddy Telangana BJP Code of Conduct violation
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

लोकसभा चुनावों से पहले देशभर में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू है। राजनीतिक दल आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं। ताजा घटनाक्रम तेलंगाना से सामने आया है। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और भाजपा की तेलंगाना ईकाई के खिलाफ आचार संहिता के कथित उल्लंघन की शिकायत की है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के खिलाफ भी कार्रवाई करने का आग्रह
बीआरएस ने चुनाव आयोग से रेवंत रेड्डी को संसदीय चुनावों के लिए प्रचार करने से तुरंत प्रतिबंधित करने की मांग की है। बीआरएस ने एमसीसी के कथित उल्लंघन के लिए सीएम रेड्डी के साथ-साथ कांग्रेस के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया है। बीआरएस ने एमसीसी उल्लंघन के संबंध में आयोग को अलग-अलग शिकायतें दी हैं।
विज्ञापन


एक्स के दुरुपयोग का आरोप, कहा- चेहरा बिगाड़ने का प्रयास कर रही भाजपा, संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई करे चुनाव आयोग
निर्वाचन आयोग को भेजी गई बीआरएस की शिकायत के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- 'एक्स' का इस्तेमाल कर भाजपा के चुनाव प्रचार को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करने की अपील की गई है। बीआरएस ने भाजपा पर पार्टी के प्रमुख नेताओं के चेहरों को कथित रूप से 'छेड़छाड़' कर विरूपित करने का आरोप भी लगाया। पार्टी ने इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed