फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   British High Commission in India gets consular access to Christian Michel

अगस्ता वेस्टलैंड: बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को मिली कांसुलर एक्सेस

Fri, 11 Jan 2019 12:46 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 11 Jan 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
British High Commission in India gets consular access to Christian Michel
क्रिश्चियन मिशेल - फोटो : ANI

अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को भारत स्थित ब्रिटिश उच्चायोग से कांसुलर एक्सेस (राजनयिक पहुंच) मिल गई है। मिशेल से मुलाकात के बाद उच्चायोग ने कहा, 'हमारा स्टाफ एक ब्रिटिश नागरिक का समर्थन कर रहा है जिसे भारत ने हिरासत में लिया है और हम उसकी सलामती देखने के लिए आए थे।'

विज्ञापन


इससे पहले 10 जनवरी को मिशेल ने सीबीआई की विशेष अदालत में आवेदन करके अपने परिवार, दोस्तों और अपने वकीलों को अंतरराष्ट्रीय कॉल करने की अनुमति मांगी थी। जिसपर कोर्ट ने जेल अधीक्षक से 14 जनवरी को रिपोर्ट देने को कहा है। मिशेल को पांच दिसंबर को दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत में याचिका देकर कहा था कि मिशेल को दूसरे रक्षा सौदे में भी रकम मिली जिसकी जांच की जानी है।
विज्ञापन


अदालत ने ईडी की याचिका मंजूर करते हुए मिशेल को 26 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे से जुड़े सीबीआई के मामले में उसे 27 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसे 22 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था और तब से अदालती आदेश पर एजेंसी की हिरासत में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशेल को 3600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे के सिलसिले में भारत लाया गया है। यह सौदा यूपीए सरकार के समय हुआ था जिसके तहत 12 लग्जरी हेलिकॉप्टर खरीदे जाने थे जिनका इस्तेमाल राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वीआईपी लोगों के लिए होना था। मिशेल इस सौदे में शामिल तीन बिचौलियों में से एक है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed