फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Britain former Prime Minister Cameron said PM Modi has very clear plan for India's future

India-UK: 'प्रधानमंत्री मोदी के पास भारत के भविष्य के लिए स्पष्ट योजना', ब्रिटेन के पूर्व PM कैमरन

Mon, 21 Oct 2024 03:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 21 Oct 2024 03:13 PM IST
सार

कैमरन ने कहा कि आर्थिक वृद्धि, बुनियादी ढांचे में सुधार और देश के भविष्य के लिए स्पष्ट योजना होना बहुत महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन
Britain former Prime Minister Cameron said PM Modi has very clear plan for India's future
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने सोमवार को भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पास प्रौद्योगिकी और भारत के भविष्य को लेकर बहुत स्पष्ट योजना है। इतना ही नहीं, उनके लगातार तीसरे कार्यकाल से यह साफ होता है कि वे निरंतर वास्तविक बदलाव लाने में सक्षम हैं। 

विज्ञापन


'देश के भविष्य के लिए स्पष्ट योजना होना जरूरी'
एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में कैमरन ने कहा कि आर्थिक वृद्धि, बुनियादी ढांचे में सुधार और देश के भविष्य के लिए स्पष्ट योजना होना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा, 'राजनीति में आप पाते हैं कि जब आप प्रधानमंत्री बनते हैं तो हर चीज आप पर लाखों मील प्रति घंटे की गति से हमला करती है। ऐसे में अगर आपके पास कोई स्पष्ट योजना नहीं होगी कि आप करना क्या चाहते हैं तो समय-समय पर आने वाली परेशानियों से आप घबरा जाएंगे।'
विज्ञापन


क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत को एक उभरती हुई शक्ति करार दिया और कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है, वह (भारत) उम्मीद की एक किरण बना है और आशा का संचार कर रहा है। भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसका पैमाना अप्रत्याशित है। पीएम ने अपने तीसरे कार्यकाल के शुरुआती 125 दिनों में किए गए विभिन्न कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब भारत भविष्य की सोच के साथ आगे बढ़ रहा है और यह 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प में भी दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन में दो नेताओं के अलावा किसी का नहीं रहा तीन कार्यकाल: कैमरन
कैमरन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की बातें सुनकर बहुत अच्छा लगा। अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में उस ऊर्जा का स्तर होना वास्तव में प्रभावशाली है। टोनी ब्लेयर और मार्गरेट थैचर के बाद ब्रिटेन में किसी प्रधानमंत्री का तीन कार्यकाल नहीं रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत प्रभावशाली है क्योंकि इसका मतलब है कि आपमें वास्तविक बदलाव लाने और चीजें सुसंगत तरीके से करने की क्षमता है। हम भारत में यही देख रहे हैं।



पूर्व पीएम ने कहा कि लोकतंत्र शोरगुल से भरा है और इसमें कठिन विवाद होते हैं। जितनी अधिक योजना आपके पास होगी, उतनी जल्दी आप शोर कम कर सकेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed