{"_id":"5fd9b8dd21dd1358d648406a","slug":"britain-foreign-minister-meet-prime-minister-of-india-economic-relations-were-discussed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, सामरिक संबंधों पर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, सामरिक संबंधों पर हुई चर्चा
Wed, 16 Dec 2020 01:05 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब से मुलाकात की जिसमें दोनों नेताओं ने अपने सामरिक संबंधों के विभिन्न आयामों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने अपने ट्वीट में कहा कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान हमारे सामरिक गठजोड़ के विविध आयामों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
राब 14-17 दिसंबर तक की भारत यात्रा पर आए हैं। इस दौरान ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक की। मंगलवार को विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने अपने संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिये 10 वर्षो का महात्वाकांक्षी खाका तैयार करने पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन
UK Foreign Secretary Dominic Raab called on Prime Minister Narendra Modi, today. Their discussions covered various facets of our strategic partnership: Ministry of External Affairs pic.twitter.com/M5gubUGqNA
— ANI (@ANI) December 16, 2020
विज्ञापन
दोनों देशों ने हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सामरिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई। दोनों पक्षों ने बैठक के दौरान विविध विषयों पर व्यापक चर्चा की। इस दौरान जयशंकर और राब ने कारोबारी गठजोड़ को आगे बढ़ाने के रास्तों पर चर्चा की जो भविष्य में मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में महत्वपूर्ण हो सकता है।
जयशंकर ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि दोनों पक्षों ने चार घंटे तक विविध विषयों पर व्यापक चर्चा की और इस बात पर ध्यान केंद्रित किया गया कि अपने द्विपक्षीय संबंधों को उच्च स्तर तक कैसे ले जाया जाए। इस दौरान कारोबार एवं समृद्धि, रक्षा एवं सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, लोगों से लोगों के बीच संपर्क, स्वास्थ्य सेवा जैसे पांच क्षेत्रों पर चर्चा हुई।
दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान, हिन्द प्रशांत और पश्चिम एशिया से जुड़े घटनाक्रमों की समीक्षा की। जयशंकर ने कहा कि कुल मिलाकर हमारी चर्चा काफी सार्थक रही और हमारा गठजोड़ अधिक महत्वाकांक्षी एवं परिणामदायक बना है।
ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने बताया था कि हमारे प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है जो बड़े सम्मान की बात है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री का आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात का कार्यक्रम है।