{"_id":"56dcb6874f1c1bb3588b4568","slug":"brijesh-said-distribute-sweets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल में बोला डॉन, जाओ मिठाई बांट लो और खूब खाओ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेल में बोला डॉन, जाओ मिठाई बांट लो और खूब खाओ
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 07 Mar 2016 04:34 AM IST
सार
- बृजेश सिंह ने कहा जाओ मिठाई बांट लो और खूब खाओ।
- कारागार में इस जीत पर मिष्ठान वितरित भी किया भी गया।
विज्ञापन
माफिया ब्रिजेश
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूबे में सत्ताधारी दल को सीधी टक्कर देते हुए एमएलसी चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय प्रत्याशी माफिया डॉन बृजेश सिंह ने जेल में जीत की खबर मिलने के बाद खुशी जाहिर की। उसने अपनी जीत की खुशी में कहा जाओ मिठाई बांट लो और खूब खाओ।
विज्ञापन
जेल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कारागार में इस जीत पर मिष्ठान वितरित भी किया भी गया। हालांकि जेल अफसर मिष्ठान वितरण की स्थिति से साफ इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
सियासी जंग में सपा के सामने बड़ा रोड़ा बने बृजेश सिंह को शाहजहांपुर जेल से सहारनपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया था। वाराणसी सीट से चुनाव लड़ने वाले बृजेश सिंह को सपा सरकार की ओर से सियासी अवरोध के रूप में देखते हुए पहले वाराणसी से शाहजहांपुर भिजवाया गया।
विज्ञापन
हालांकि वहां से भी उसकी सक्रियता कम होती न देख बाद में निर्वाचन क्षेत्र से कोसों दूर सहारनपुर कारागार में शिफ्ट कर दिया गया। इस चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले ही सहारनपुर की जेल में बृजेश सिंह को लाया गया था।
जेल में मिलते थे अपडेट
बृजेश सिंह
- फोटो : अमर उजाला
डॉन के गुर्गे जेल में ही देते रहे चुनाव की सारी रिपोर्ट
- जिला कारागार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होने से लेकर मतगणना होने तक बृजेश के गुर्गें जेल में ही उसे चुनाव संबंधी सारी रिपोर्ट देते रहे। सत्ता से सीधी टक्कर ले रहे इस उम्मीदवार के चुनाव परिणाम को लेकर रविवार को जेल के अफसरों से लेकर कुछ कैदियों में भी चर्चाएं जारी रही। दोपहर बाद बृजेश सिंह के जीतने की खबर पहुंची।
डॉन के आदमी ही कर रहे बाहर से खाने का इंतजाम
- डॉन से जुड़े कुछ आदमी रामेश्वर आदि ही जेल से बाहर से बृजेश सिंह के लिए खाना लाने का इंतजाम कर रहे हैं। जेल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक चुनाव में जीत संबंधी सूचना के बाद बृजेश सिंह के चेहरे की हंसी अलग रही। बताया तो यहां तक गया कि डॉन के कई करीबी जेल में गुपचुप तरीके से पहुंचने की तैयारी कर चुके हैं।
न जश्न मनेगा न मिठाई बंटेगी
- वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरएस सिंह और जेलर आरके सिंह का कहना है कि किशोर कारागार में बंद बृजेश सिंह के चुनाव परिणाम की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में जीत पर न तो यहां जश्न मनेगा और न ही मिठाई बंटेगी। उन्होंने दावा किया कि बृजेश सिंह से किसी भी बाहर व्यक्ति से नहीं मिलने दिया जा रहा है। परिवार से कोई सदस्य अब तक नहीं पहुंचा है।