{"_id":"574962084f1c1b544b690970","slug":"bridge-on-nh31-collapses","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैसे ही गुजरा बजरी भरा ट्रक, भरभराकर गिर गया पूरा पुल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जैसे ही गुजरा बजरी भरा ट्रक, भरभराकर गिर गया पूरा पुल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 May 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
ट्रक गुजरते ही गिर गया पुल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक पुल गिर गया है। यह पुल नेशनल हाईवे-31 पर बना हुआ था। काफी दिनों से जर्जर हालत की स्थिति में पहुंच चुके इस पुल के ऊपर से जैसे ही बजरी भरा एक ट्रक गुजरा तो पुल भरभराकर गिर गया।
विज्ञापन
इस मामले में अच्छी बात यह रही कि हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस घटना की एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें बजरी से भरा ट्रक पुल समेत नाले में गिरा हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन
भले ही इस मामले में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है, लेकिन इस तरह की घटनाएं सरकार की लापरवाही को दिखाती हैं। जर्जर पुलों का या तो पुनः निर्माण होना चाहिए या फिर सही से मरम्मत की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Ballia district (UP): Bridge on NH31 collapses, was unable to take the heavily loaded vehicles. pic.twitter.com/wvHAGIQIXI
— ANI UP (@ANINewsUP) May 28, 2016