फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRICS to Build Inclusive World Order Under India’s Chairmanship, Says PM Modi

PM Modi: 'भारत की अध्यक्षता में BRICS बनाएगा समावेशी विश्व व्यवस्था', पीएम बोले- ग्लोबल साउथ को मिलेगा नया मंच

Thu, 14 May 2026 09:29 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 14 May 2026 09:29 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में कहा कि भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स बहुपक्षवाद को मजबूत करेगा और समावेशी विश्व व्यवस्था बनाने की दिशा में काम करेगा।

विज्ञापन
BRICS to Build Inclusive World Order Under India’s Chairmanship, Says PM Modi
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स देशों का समूह बहुपक्षवाद को मजबूत करने, सतत विकास को बढ़ावा देने और अधिक समावेशी विश्व व्यवस्था बनाने की दिशा में मिलकर काम करेगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्रिक्स आज उभरती अर्थव्यवस्थाओं के सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है और यह ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं को आवाज देने का कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत की अध्यक्षता के दौरान ब्रिक्स संगठन आर्थिक मजबूती बढ़ाने, वैश्विक सहयोग को मजबूत करने और संतुलित विश्व व्यवस्था तैयार करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाएगा।
विज्ञापन


ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में विकासशील देशों की आवाज को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से रखने की आवश्यकता है। ब्रिक्स इस दिशा में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में बहुपक्षवाद यानी मल्टीलेटरलिज्म को मजबूत करना समय की जरूरत है। भारत चाहता है कि सभी देशों को समान अवसर मिले और वैश्विक संस्थाओं में संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मिले पीएम मोदी
ब्रिक्स बैठक के दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन और पश्चिम एशिया की स्थिति सहित कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर दोहराया कि भारत हमेशा संवाद और कूटनीति के जरिए विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता है। बैठक के दौरान लावरोव ने भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की जानकारी भी दी। यह प्रगति दिसंबर 2025 में आयोजित 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद हुई पहलों से जुड़ी बताई गई। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने रूस के साथ विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।


नई दिल्ली में शुरू हुई BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक
दो दिवसीय ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक गुरुवार को नई दिल्ली में शुरू हुई। भारत इस वर्ष ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस. जयशंकर कर रहे हैं। इस उच्चस्तरीय बैठक में BRICS सदस्य देशों के विदेश मंत्री और कई साझेदार देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में आर्थिक सहयोग, वैश्विक सुरक्षा, व्यापार, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और विकासशील देशों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed