फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRICS summit Putin flew nine hours late

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नौ घंटे की देरी से गोवा पहुंचे पुतिन

Sat, 15 Oct 2016 06:34 PM IST
एजेंसी/ पणजी
एजेंसी/ पणजी Updated Sat, 15 Oct 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
 BRICS summit Putin flew nine hours late
बिक्स समिट 2016 - फोटो : ani

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को गोवा पहुंचे। मौसम खराब होने की वजह से गोवा में पुतिन के विमान के उतरने में मुश्किल पेश आई। ऐसे में पुतिन तय कार्यक्रम से लगभग 9 घंटों की देरी से गोवा के आईएनएस हंसा बेस पहुंचे।

विज्ञापन


नौसेना के सूत्रों ने बताया कि पुतिन का विमान को देर रात एक बजे आईएनएस हंसा बेस पहुंचना था, लेकिन घना कोहरा होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। इसके बाद पुतिन के विमान के पहले तड़के तीन बजे और फिर सुबह सात बजे यहां पहुंचने का कार्यक्रम तय हुआ, लेकिन इस समय पर भी उनका विमान यहां नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन


अंतत: सुबह 10:20 बजे पुतिन का विमान हंसा बेस पर उतरा। सूत्रों ने बताया कि घने कोहरे की वजह से पुतिन के विमान का मार्ग मुंबई की ओर परिवर्तित कर दिया गया था। आईएनएस हंसा बेस से शिखर सम्मेलन स्थल तक सुरक्षा की कड़े इंतजाम किए गए थे। हंसा बेस पहुंचने पर विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह और गोवा के उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा ने पुतिन की अगवानी की।  

विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed