फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Brics Summit in Goa: Modi's challenge is to convince Putin

ब्रिक्स समिट में मोदी-पुतिन दूर करेंगे गिले शिकवे 

Sat, 15 Oct 2016 03:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Oct 2016 03:27 AM IST
विज्ञापन
Brics Summit in Goa: Modi's challenge is to convince Putin
d - फोटो : Getty images
भारत की अमेरिका और उसके मित्र देशों से बढ़ी नजदीकियों के बीच रूस की पाकिस्तान के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास से भले ही कयासों का दौर शुरू हुआ है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि रूस भारत की कीमत पर पाकिस्तान से नजदीकियां नहीं बढ़ाएगा। ब्रिक्स समिट और इसके इतर भारत-रूस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन अपने गिले शिकवे दूर कर लेंगे। वैसे भी भारत ने रूस की नाराजगी दूर करने के लिए जहां कई अहम रक्षा समझौतों को अमली जामा पहनाने का साफ संदेश दिया है, वहीं माना जा रहा है कि भारत अमेरिका की तर्ज पर रूस के साथ भी लॉजिस्टिक सपोर्ट समझौते को अमली जामा पहना सकता है। इसके तहत रूस को भी भारत में मिलिट्री हार्डवेयर बनाने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन


रूस-भारत संबंधों के विशेषज्ञ और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अरुण मोहंती कहते हैं निश्चित रूप से 2006 से ही भारत की अमेरिका और उसके करीबी देशों से भारत की बढ़ती करीबी से रूस नाराज है। हालांकि यह नाराजगी इतनी बड़ी नहीं है कि वह भारत की कीमत पर पाकिस्तान को तरजीह दी। पाकिस्तान के संदर्भ में रूस की अपनी भी कुछ रणनीतिक मजबूरियां हैं। आज की तारीख में अमेरिका, फ्रांस सहित कई देशों की पाकिस्तान में सैन्य पहुंच है। अफगानिस्तान मामले में घिरे रूस को भी पाकिस्तान की दरकार है। ऐसे समय में जब भारत रूस के धुरविरोधी अमेरिका के करीब हो रहा है तो पाकिस्तान के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास की घोषणा केजरिए रूस ने खुद के नाराज होने का इशारा किया है। हालांकि इस युद्घाभ्यास का महज सांकेतिक महत्व इसलिए है कि इसमें दोनों देशों के महज 100-100 सैनिक ही हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


यही कारण है कि रूस की नाराजगी दूर करने के लिए भारत ने पुतिन के दौरे के क्रम में रक्षा क्षेत्र से जुड़े कई अहम समझौतों को अमलीजामा पहनाने की तैयारी की है। इनमें 200 कामकोव केए 226टी हल्के हेलीकॉप्टरों का निर्माण, 5वीं पीढ़ी के फाइटर एयरक्राफ्ट या परसेक्टिव मल्टी रोल फाइटर (पीएमएफ) समझौते को अंतिम रूप दिए जाने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed