फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRICS Foreign Ministers' meeting is scheduled to be held on May 19

ब्रिक्स सम्मेलन: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद आज पहली बार मिलेंगे पांच देशों के विदेश मंत्री, जयशंकर भी करेंगे शिरकत

Thu, 19 May 2022 04:28 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 19 May 2022 04:28 AM IST
सार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर गुरुवार को चीन, रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के अपने समकक्षों के साथ ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की एक आभासी बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन
BRICS Foreign Ministers' meeting is scheduled to be held on May 19
एस जयशंकर। - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक गुरुवार 19 मई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने जा रही है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की यह पहली बैठक है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर गुरुवार को चीन, रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के अपने समकक्षों के साथ ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की एक आभासी बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक अगले महीने होने वाले नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले हो रही है।

विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि जयशंकर के अलावा दक्षिण अफ्रीका की अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग मंत्री नलेदी पंडोर, ब्राजीली विदेश मंत्री कार्लोस फ्रांका और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी बैठक में हिस्सा लेंगे। इसकी अध्यक्षता चीन के स्टेट काउंसलर एवं विदेश मंत्री वांग यी करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वेनबिन ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि बैठक के दौरान ब्रिक्स विदेश मंत्री उभरते बाजारों और विकासशील देशों के अपने समकक्षों के साथ ‘ब्रिक्स प्लस’ संवाद करेंगे। उन्होंने हालांकि ‘ब्रिक्स प्लस’ वार्ता में भाग लेने वाले देशों के नामों का खुलासा नहीं किया। चीन इस साल ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) की अध्यक्षता कर रहा है। 

ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक को लेकर चीन की अपेक्षाओं के बारे में, वांग वेनबिन ने कहा कि बैठक एकता का स्पष्ट संदेश देगी और पांच सदस्यीय समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारी करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed