फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bribery case, Three including Arms dealer Suresh Nanda, ex IRS officer sent jail for one year

रिश्वत लेने का मामला: पूर्व आईआरएस आशुतोष और हथियार सौदागर नंदा सहित तीन को एक-एक वर्ष कैद

Tue, 06 Apr 2021 03:40 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 06 Apr 2021 03:40 AM IST
सार

  • नंदा के मामले को कमजोर करने के लिए रिश्वत लेने का मामला

विज्ञापन
Bribery case, Three including Arms dealer Suresh Nanda, ex IRS officer sent jail for one year
पटियाला हाउस कोर्ट - फोटो : social media

विस्तार

पटियाला हाउस कोर्ट ने भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी आशुतोष वर्मा, हथियार सौदागर सुरेश नंदा और विपिन शाह को आपराधिक साजिश का दोषी ठहराते हुए एक-एक साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। तीनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन


अदालत ने हालांकि तीनों दोषियों को जमानत दे दी है। वर्मा ने नंदा के खिलाफ रक्षा सौदों की जांच रिपोर्ट को कमजोर करने और सीबीआई जांच में अभियोजन से बचाने के लिए रिश्वत ली थी। अब वे इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज ने 2 अप्रैल को दिए फैसले में तीनों को आपराधिक षड्यंत्र का दोषी ठहराया था। अदालत ने कहा था कि बिना शक साबित हुआ है कि वर्मा ने शाह के इशारे पर नंदा और उनके सहयोगियों के पक्ष में मूल्यांकन रिपोर्ट को हल्का कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्मा के वकील पीके दुबे ने कहा कि उनके मुवक्किल को जांच के दौरान 52 दिनों तक जेल में रहना पड़ा व 13 वर्षों से मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

वहीं, नंदा के वकील रमेश गुप्ता ने कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल का पिछला कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और वह सभी अदालती कार्यवाही में शामिल हुए हैं। नंदा दुबई में कई कंपनियों के निदेशक हैं और उनको सजा मिली तो उनके व्यवसाय को नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed