फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: महाराष्ट्र में नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप, आज 9895 नए मामले, 298 की मौत

Thu, 23 Jul 2020 11:56 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Thu, 23 Jul 2020 11:56 PM IST
खास बातें

  • महाराष्ट्र में आज कोरोना के 9895 नए मामले सामने आए और 298 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3,47,502 हो गई है।
  • आंध्र प्रदेश में आज कोरोना के 7998 नए मामले सामने आए और 61 लोगों की जान चली गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 72711 हो गई है।
  • तमिलनाडु में आज कोरोना संक्रमण के 6472 नए मामले सामने आए और 88 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,92,964 हो गई है।
  • तमिलनाडु के राजभवन में तैनात 84 कर्मी कोरोना से संक्रमित
  • देश में पिछले 24 घंटे में 45,720 नए मामले सामने आए हैं और 1,129 लोगों की मौत हुई है।
  • देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 12,38,635 हो गई है

विज्ञापन
Breaking News and covid19 live updates 23rd July 2020
corona in india - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

10:57 PM, 23-Jul-2020

भीमा कोरेगांव मामले में सुधा भारद्वाज की हेल्थ रिपोर्ट जारी

भीमा कोरेगांव मामले में बायकुला पुलिस ने आरोपी सुधा भारद्वाज की जमानत को लेकर हेल्थ रिपोर्ट की जारी की। जेल अधिकारियों के अनुसार सुधा इस्केमिक बीमारी और मधुमेह से पीड़ित है और जेल में उसे दवा उपलब्ध कराई जा रही है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

ओडिशा सरकार ने संक्रमित मरीजों के लिए जारी किया दिशा-निर्देश 
ओडिशा सरकार ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके अंतर्गत जिस मरीज में कोरोना के हल्के  लक्षण या कोई लक्षण न हो अथवा वे किसी अन्य बीमारी से ग्रसित न हो उनके लिए होम क्वारंटीन होना अनिवार्य है। यह दिशा-निर्देश शहरी और ग्रामीण दोनो क्षेत्रों के लिए है।

तेलंगाना में आज कोरोना के 1567 नए मामले, नौ की मौत 
तेलंगाना में आज कोरोना के 1567 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की जान चली गई। यहां कुल मामलों की संख्या 50,826 हो गई है। इनमें 11,052 सक्रिय हैं, 39327 लोग ठीक हो चुके हैं और 447 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

झारखंड में 405 नए मामले, दो की मौत
झारखंड में आज कोरोना संक्रमण के 405 नए मामले सामने आए और दो की मौत हो गई। यह आंकड़ा रात 10 बजे तक का है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 7,166 हो गई है। इनमें 3845 मामले सक्रिय हैं और 67 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

बिहार में बाढ़ के कारण 7,65,191 लोग प्रभावित हुए हैं- बिहार सरकार
बिहार में बाढ़ के कारण 7,65,191 लोग प्रभावित हुए हैं और 13,877 लोग आश्रय गृह में रह रहे हैं। राज्य में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल/राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की 21 टीमों को तैनात किया गया है: बिहार सरकार
09:54 PM, 23-Jul-2020
असम में बाढ़ का यह तीसरा दौर
असम में बाढ़ का यह तीसरा दौर है और यह राज्य की प्रमुख समस्या है। 2019 के मुकाबले इस साल जंगली जानवरों की मौतें कम हुई हैं। पिछले साल हमने काजीरंगा में 169 जानवरों को बचाया था, लेकिन इस साल अब तक 143 जानवरों को बचा चुके हैं : परिमल शुक्ला वैद्य, पर्यावरण एवं वन मंत्री, असम

पाकिस्तानी माफिया से रिश्तों की बात अगर सच है तो यह काफी आपत्तिजनक 
महाराष्ट्र के अनिल देशमुख ने कहा है कि बॉलीवुड सितारों के पाकिस्तानी माफिया से रिश्तों की बात अगर सच है तो यह काफी आपत्तिजनक है। पुलिस मामले की जांच करेगी और कार्रवाई करेगी। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।

जबलपुर में 24 से 27 जुलाई तक लॉकडाउन
मध्य प्रदेशः जबलपुर में 24 जुलाई की शाम 7 बजे से 27 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। पेट्रोल पंप, किराना दुकानें आदि खुले रहेंगे। लॉकडाउन के दौरान पहले से तय शादियों पर रोक नहीं, अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकेंगेः जिला प्रशासन

मध्यप्रदेश के पूर्व सीए कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 'भारत के संघीय ढांचे पर प्रहार किया जा रहा है।'
 
विज्ञापन
09:41 PM, 23-Jul-2020

राजस्थान में आज कोरोना के 886 नए मामले, 11 लोगों की मौत

राजस्थान में आज 8:30 बजे तक कोरोना संक्रमण के 886 नए मामले दर्ज किए गए और 11 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 33220 हो गई है, जिनमें 8811 मामले सक्रिय हैं और 594 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।  

गोवा में आज कोरोना के 174 नए मामले 
गोवा में आज कोरोना के 174 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 4350 हो गई है। इनमें 1,666 मामले सक्रिय हैं, 2655 लोग ठीक हो चुके हैं और 29 लोगों की अब तक मौत हुई है।

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने फिर बारामुला के नौगाम सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। 

घरों में घुसा बाढ़ का पानी, सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हुए लोग
बिहारः समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड में घरों में बाढ़ का पानी घुसने की वजह से लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक इनके इलाके में बाढ़ है, उन्हें यहीं रहना होगा।
09:01 PM, 23-Jul-2020
एनआईए मामले की विस्तार से जांच कर रही है- सीएम पिनराई विजयन
केरल सोना तस्करी मामलाः सीएम पिनराई विजयन ने कहा है कि एनआईए मामले की विस्तार से जांच कर रही है। जांच के मामले में वे कहीं भी पहुंच सकते हैं। मैंने पहले भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। इसे दोहराने की कोई आवश्यकता नहीं है। बता दें कि सोने की तस्करी के मामले के संबंध में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारी, भारतीय प्रशासनिक सेवा के निलंबित अधिकारी एम शिवशंकर से पूछताछ कर रहे हैं।

अंडमान निकोबार में आज कोरोना के 19 नए मामले
अंडमान निकोबार में आज कोरोना के 19 नए मामले सामने आए। इसी के साथ केंद्र शासित प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 240 हो गई है, जिनमें 170 लोग ठीक हो चुके हैं।

MP PSC की आगामी परीक्षाएं स्थगित 
कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए मध्यप्रदेश लोग सेवा आयोग की आगामी परीक्षा स्थगित कर दी गई है। 

08:50 PM, 23-Jul-2020
राजधानी दिल्ली में आज 1041 नए मामले, 26 की गई जान
राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 1041 नए मामले और 26 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में कुल मामलों की संख्या 1,27,364 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 3745 हो गया है।

पश्चिम बंगाल में 2436 नए मामले, 34 की मौत
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना संक्रमण के 2436 नए मामले सामने आए और 34 लोगों की जान चली गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 51,757 हो गई है। इनमें सक्रिय मामलों की संख्या 18,846 है, 31656 लोग ठीक हो चुके हैं और 1255 लोगों की मौत हो चुकी है। 

121 मदरसों के शिक्षकों में सैलरी के रूप में 1.8 करोड़ रुपये बांटने का फैसला
महाराष्ट्र सरकार ने 121 मदरसों के शिक्षकों में सैलरी के रूप में 1.8 करोड़ रुपये बांटने का फैसला लिया है। जाकिर हुसैन मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत की जाएगी मददः नवाब मलिक, मंत्री, महाराष्ट्र सरकार

लोग चीन से अपने प्लांट वापिस ला रहे हैं- दुष्यंत चौटाला
लोग चीन से अपने प्लांट वापिस ला रहे हैं। मुझे सुनने में आया है कि एप्पल भी इंडिया की ओर इन्वेस्टमेंट के लिए देख रहा है। मुझे उम्मीद है कि ऐसी बड़ी कंपनियां अपने सेट अप्स को अगर भारत में लेकर आएं तो प्राथमिक तौर पर हरियाणा उसका आधार होः दुष्यंत चौटाला, उपमुख्यमंत्री हरियाणा 

जयपुरः राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत राज्यपाल कालराज मिश्रा से मुलाकात करने पहुंचे।
 

08:32 PM, 23-Jul-2020
मध्यप्रदेश में आज संक्रमण के 632 नए मामले, 10 की मौत
मध्यप्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 632 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 10 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 25474 हो गया है, जिनमें 780 मौतें और 7335 सक्रिय मामले शामिल हैं।

उत्तराखंड में आज कोरोना के 145 नए मामले
उत्तराखंड में आज कोरोना के 145 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 5445 हो गई है। 

मुंबई में आज 1257 नए मामले, 55 की मौत
मुंबई में आज 1257 नए मामले दर्ज किए गए और 55 लोगों की जान चली गई। इसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या 1,05,829 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 5927 हो गया है। 

जम्मू-कश्मीर में आज 718 नए मामले
जम्मू-कश्मीर में आज 718 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 16429 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 282 हो गया है। 

हरियाणा में आज 789 नए मामले 
हरियाणा में आज 789 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 28975 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:15 PM, 23-Jul-2020
महाराष्ट्र में नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप, आज 9895 नए मामले, 298 की मौत 
महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज राज्य में 9895 नए मामले सामने आए और 298 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3,47,502 हो गई है। इनमें 1,36,980 मामले सक्रिय हैं, 1,94,253 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 12,854 लोगों की मौत हो चुकी है। 

कर्नाटक में आज 5030 नए मामले, 97 की मौत
कर्नाटक में कोरोना के 5030 नए मामले और 97 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 80,863 हो गई है और अब तक 1616 लोगों की मौत हो चुकी है। 

11 यात्रियों के पास से 50 लाख रुपये का सिगरेट बरामद
दिल्लीः कस्टम विभाग ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 11 यात्रियों के पास से 50 लाख रुपये का सिगरेट बरामद की। सभी यात्री दो फ्लाइट्स से दुबई से आए थे।

डेंटल सर्जरी के छात्र का शव होस्टल में पंखे में लटका मिला
कोलकाता में मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी के छात्र का शव होस्टल में पंखे में लटका मिला। हालांकि, कोई सूइसाइड नोट बरामद नहीं की गई।

आवासीय परियोजनाओं में निवेश को लेकर समीक्षा बैठक
वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने फंसी हुई आवासीय परियोजनाओं को बूस्ट करने के लिए निवेश को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई। अब तक देशभर की 81 परियोजनाओं के लिए 8767 करोड़ की मंजूरी दी गई। 60,000 घर तैयार होंगे। ये परियोजनाए दिल्ली-एनसीआर, पुणे, चेन्नई, पानीपत, लखनऊ, विजाग आदि शहरों में हैः वित्त मंत्रालय

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी में 14 वैकेंसी का संज्ञान लिया
सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी में 14 वैकेंसी का संज्ञान लिया है। कोर्ट ने सरकार से रिक्त पदों को जल्द भरने का कहा।
07:55 PM, 23-Jul-2020

पहले चार मरीजों को आज मिली छुट्टी

सरदार वल्लभभाई पटेल कोरोना अस्पताल से पहले चार मरीजों को सफल इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्हें 14 जुलाई के आसपास भर्ती कराया गया था और आज वे डिस्चार्ज हुएः डीआरडीओ 

कांग्रेस ट्विटर-ट्विटर खेलती रहती है - शिवराज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस आजकल ट्विटर पार्टी हो गई है। ट्विटर-ट्विटर खेलती रहती है। ट्विटर पर भी कई बार राहुल जी भारत की बात नहीं करते चीन की ही बात करते रहते हैं। उनको सपने में भी मोदी जी दिखाई देते हैं।

महाराष्ट्रः तीन महीने के लिए मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव स्थगित
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने फिर तीन महीने के लिए मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव स्थगित करने का फैसला किया है। नगरपालिका के नियमों के मुताबिक एक मई से पहले चुनाव होने थे लेकिन कोरोना के कारण इसे 27 अप्रैल 2020 को तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया गया था। 

दो फ्लैट्स के दरवाजे को टीन की शीट्स से किया सील
बंगलूरू के दोमाल्लुर में कोरोना का मामला सामने आने के बाद बृहत बंगलूरू महानगरपालिका ने दो फ्लैट्स के दरवाजे को टीन की शीट्स से सील किया। घरों के अंदर महिला और दो बच्चे और एक वरिष्ठ नागरिक दंपती बंद थे। महिला के ट्वीट करने के बाद टीन की शीट्स को हटाई गई।

कर्नाटकः 14 लोगों को किया गया गिरफ्तार
कर्नाटक के बेलगावी में एक मरीज की मौत के बाद बुधवार को एक ऐम्बुलेंस में आग लगाने और हिंसा के मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
07:36 PM, 23-Jul-2020
पंजाब में आज कोरोना के 441 नए मामले, आठ की मौत
पंजाब में आज कोरोना के 441 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 11739 है। इनमें 3721 मामले सक्रिय हैं, 7741 लोग ठीक हो चुके हैं और 277 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

एम्स नागपुर, आईआईटी जोधपुर और ट्रिपल आईटी नागपुर ने मिलकर उपकरण बनाया
एम्स नागपुर, आईआईटी जोधपुर और ट्रिपल आईटी नागपुर ने मिलकर कोरोना मरीजों की निगरानी के लिए उपकरण बनाया। मरीजों के पल्स रेट, टेंपरेचर आदि पर नजर रखेगा।

सभापति वेंकैया नायडू ने सभी नए सदस्यों को किया नामित 
राज्यसभा के 61 नवनिर्वाचित सदस्यों में से 45 को शपथ दिलाने के एक दिन बाद सभापति वेंकैया नायडू ने आज सभी नए सदस्यों को अलग-अलग विभाग से संबंधित संसदीय स्थायी समितियों में नामित किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया को मानव संसाधन विभाग (एचआरडी), दिग्विजय सिंह को शहरी विकास विभाग, शरद पवार को रक्षा विभाग, मल्लिकार्जुन खड़गे को वाणिज्य विभाग, एम. थंबी दुरई को मानव संसाधन विकास विभाग, देवेगौड़ा को रेलवे, विनय सहस्रबुद्दे को मानव संसाधन विभाग समिति के चेयरमैन और रंजन गोगोई को विदेश मामलों की समिति में नामित किया है। 
07:03 PM, 23-Jul-2020
असम में बाढ़ के कारण चार लोगों की और मौत, आंकड़ा पहुंचा 93
असम में बाढ़ के कारण चार लोगों की और मौत हो गई। इसके साथ राज्य में मौत का आंकड़ा 93 पहुंच गया है। राज्य में 26 जिलों के 28,32,410 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 

शनिवार और रविवार को शराब की दुकानें खुली रहेंगी
राज्य में लॉकडाउन के दौरान कंटेनमेंट जोन के बाहर शनिवार और रविवार को शराब की दुकानें खुली रहेंगीः उत्तर प्रदेश सरकार

किसी भी कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा- एयर इंडिया
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की बैठक में फैसला लिया गया है कि किसी भी कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा, बेसिक पे, डीए और एचआरए में कोई कटौती नहीं होगी। फ्लाइंग क्रू को घंटे के हिसाब पैसे मिलेंगेः एयर इंडिया

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1783 हुई
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1783 हो गई है। इनमें 1118 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 10 की मौत हो चुकी है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed