Coronavirus updates: महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले, तिरुवनंतपुरम में 28 तक लॉकडाउन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
झारखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 153 नए मामले
झारखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 153 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5552 तक पहुंच गई है। वहीं एक लोगों की मृत्यु के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग153 new #COVID19 positive cases have been reported in Jharkhand today, taking total number of cases to 5552. Death toll rises to 49 after 1 death was reported today: State Health Department
— ANI (@ANI) July 19, 2020
तेलंगाना ने आज कोरोना के 1296 नए मामले
तेलंगाना में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1296 नए मामले सामने आए हैं और 6 मौतें दर्ज की गईं हैं। अब नए आंकड़े के अनुसार राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 45,076 हो गई है। जिनमें से 12,224 सक्रिय मामले, 32,438 स्वस्थ और 415 मौतें शामिल हैं: राज्य सरकारTelangana recorded 1296 new #COVID19 positive cases and 6 deaths today. Total number of cases rise to 45,076 including 12,224 active cases, 415 deaths and 32,438 recovered cases: State Government pic.twitter.com/SwQBk9oLol
— ANI (@ANI) July 19, 2020
गोवा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 173 नए मामले सामने आए
गोवा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 173 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3657 हो गई है। जिनमें से 1417 सक्रिय मामले, 2218 स्वस्थ और 22 मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय, गोवा173 new #COVID19 positive have been reported in Goa today taking the total number of cases to 3657 including 1417 active cases, 2218 recovered cases and 22 deaths: Directorate Health Services, Goa
— ANI (@ANI) July 19, 2020
भारत में कोरोना: तिरुवनंतपुरम में 28 जुलाई तक सख्त लॉकडाउन
केरल के तिरुवनंतपुरम में 28 जुलाई की आधी रात तक सख्त लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। तिरुवनंतपुरम के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरपर्सन और जिला कलेक्टर ने रविवार को यह घोषणा की।The entire Thiruvananthapuram Corporation will continue to be under strict lockdown upto the midnight of 28th July: District Collector & Chairperson, District Disaster Management Authority, Thiruvananthapuram. #Kerala pic.twitter.com/HLgAm0UVqU
— ANI (@ANI) July 19, 2020
महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 9518 नए मामले, 258 की मौत
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 9,518 नए मामले आए, जिसके बाद कुल मामले 3.10 लाख के पार चले गए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह पहली बार है कि नए मामलों ने एक दिन में 9,000 का आंकड़ा पार किया हो। विभाग ने एक बयान में कहा कि संक्रमण के कारण 258 और संक्रमितों ने दमतोड़ दिया जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 11,854 हो गया है। बयान में बताया गया है कि कुल 3,906 मरीजों को दिन में अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके बाद बीमारी से ठीक हुए मरीजों की संख्या 1,69,569 हो गई है। राज्य में अब 1,29,032 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। वहीं पुष्ट मामलों की संख्या 3,10,455 है।आज 14 हजार से रैपिड एंटीजन टेस्ट
दिल्ली में अब तक 8,18,989 टेस्ट किए जा चुके हैं। रविवार को 5,762 RTPCR/CBNAAT/TrueNat और 14,444 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए।5,762 RTPCR/CBNAAT/TrueNat tests and 14,444 rapid antigen tests conducted today. A total of 8,18,989 tests have been done so far: Government of Delhi https://t.co/PhuHrLJmZS pic.twitter.com/v3xhUZU9Ut
— ANI (@ANI) July 19, 2020
बिहार में कोरोना के मामले 26 हजार पार
बिहार में रविवार को 1412 नए मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब कुल 26,379 मामले हो चुके हैं।1412 new #COVID19 positive cases have been reported in Bihar, taking the total number of cases to 26,379: State Health Department
— ANI (@ANI) July 19, 2020
धारावी और दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में सामुदायिक संक्रमण
कोरोना वायरस को लेकर काफी समय से बहस चल रही है कि क्या देश में यह सामुदायिक संक्रमण के स्तर तक पहुंच चुका है। इसी पर अपनी राय रखते हुए सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टर ने दावा किया है कि कोरोना वायरस का सामुदायिक संक्रमण शुरू हो चुका है। चेस्ट सर्जरी सेंटर के चेयरमैन डॉक्टर अरविंद कुमार ने कहा कि पिछले कुछ समय से सामुदायिक संक्रमण फैल रहा है। मुंबई के धारावी और दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में ऐसी स्थिति है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय मेडिकल एसोसिएशन से पूरी तरह सहमत हैं कि भारत में सामुदायिक संक्रमण शुरू होCommunity transmission has been there from quite some time. It was localised to pockets, for instance- in Dharavi&several areas of Delhi. I 100% agree with IMA that there is community transmission in India: Dr Arvind Kumar, Chairman,Centre for Chest Surgery,Sir Ganga Ram Hospital pic.twitter.com/dBR1bWkeOR
— ANI (@ANI) July 19, 2020