फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Branding of the kumbh 2019 started in the FIFA World Cup

फुटबाल के महाकुंभ में प्रयागराज कुंभ की गूंज, ‘चलो कुंभ चलें’ स्लोगन के साथ शुरू हुआ प्रचार

Sun, 08 Jul 2018 05:20 AM IST
राहुल शर्मा, अमर उजाला, इलाहाबाद
राहुल शर्मा, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 08 Jul 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
Branding of the kumbh 2019 started in the FIFA World Cup

विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन प्रयाग कुंभ 2019 की गूंज रूस में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप में भी पहुंच गई है। बीते दो दिन से रूस में प्रयागराज कुंभ की चर्चा शुरू हो गई है। यहां वर्ल्ड कप के पहले क्वार्टर फाइनल में आए तमाम लोगों को प्रयागराज कुंभ के लोगो वाली टीशर्ट वितरित की गई, वहीं मास्को के प्रसिद्ध रेड स्क्वायर में रोड शो के माध्यम से ‘चलो कुंभ चलें’ स्लोगन से कुंभ का प्रचार किया गया। 

विज्ञापन


वर्ष 2019 में लगने वाले कुंभ मेले की विदेशों में ब्रांडिंग को लेकर लंबे समय से तैयारी की जा रही थी। केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने ही यूरोप, अरब एवं अमेरिका के तमाम देशों में कुंभ की ब्रांडिंग करने की बात कही थी। ऐसे में कुंभ की ब्रांडिंग के लिए रूस को चुना गया। क्योंकि वहां फीफा वर्ल्ड चल रहा है और तमाम देशों के लोग भी वहां एकत्रित हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश शुक्ला अपनी टीम के साथ कुंभ की ब्रांडिंग के लिए पांच जुलाई को ही रूस पहुंचे।
विज्ञापन


वहां उन्होंने भाजपा ओवरसीज फ्रैंड की रूस शाखा के अध्यक्ष सैमी कोटवानी, चीना शर्मा, चाकरी पिल्लई आदि के साथ कुंभ की ब्रांडिंग शुरू कर दी। पांच जुलाई को ही उन्होंने रूस में भाजपा की टीम के साथ रेड स्क्वायर में रोड शो किया। वहीं छह जुलाई को फ्रांस और उरुग्वे के बीच खेले गए फुटबाल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मैच में भी कुंभ के स्टीकर और लोगो लगी टीशर्ट मैच देखने आए लोगों को वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर हुई बातचीत में राकेश ने बताया कि वह नौ जुलाई तक रूस में पार्टी की टीम के साथ कुंभ की ब्रांडिंग करेंगे। इसके बाद वहां से लंदन के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां भी भाजपा की लंदन शाखा के साथ कुंभ मेले की ब्रांडिंग के लिए रोड शो किया जाएगा। 

सात जून को हुई बैठक में बनी थी ब्रांडिंग की रूपरेखा
फीफा वर्ल्ड कप में कुंभ मेले की ब्रांडिंग किए जाने की रूपरेखा पिछले माह सात जून को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में बनी थी। इसमें केंद्र सरकार के विदेश राज्यमंत्री जनरल बीके सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश शुक्ला आदि शामिल हुए थे।


बैठक में राकेश ने वर्ल्ड कप के दौरान पार्टी की रूस शाखा के साथ कुंभ की ब्रांडिंग करने की बात कही थी। राकेश ने बताया कि अभी पार्टी स्तर से ही कुंभ की ब्रांडिंग शुरू की गई है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से भी कुंभ की ब्रांडिंग आने वाले दिनों में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed