{"_id":"57dc95994f1c1b5e48d47af3","slug":"brain-dead-welder-gives-lease-of-life-to-7-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेन डेड वेल्डर ने सात लोगों को दी नई जिंदगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ब्रेन डेड वेल्डर ने सात लोगों को दी नई जिंदगी
एजेंसी/ कोच्चि
Updated Sat, 17 Sep 2016 06:30 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
एक 25 वर्षीय ब्रेन डेड व्यक्ति ने अपने अंगों को दान कर सात लोगों को नई जिंदगी दी है। एक दुर्घटना के बाद उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। 11 सितंबर को हुए हादसे में विष्णु जी कृष्णन नाम के वेल्डर की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई थी। इसके बाद सोमवार को उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। 54 वर्षीय मां ओमना और वहन वीना के साथ रहने वाला विष्णु अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था।
विज्ञापन
विष्णु को पहले हरिपद के सरकारी अस्पताल और फिर सरकारी मेडिकल कॉलेज, अलापुझा ले जाया गया था। विष्णु के एक रिश्तेदार एस सत्यजीत ने बताया कि विष्णु की बहुत कम उम्र में मौत के कारण उसके परिवार ने उसके अंगों को दान करने का फैसला कर उन लोगों को नई जिंदगी देने का फैसला किया जो किसी अंग के अभाव में थे।
विज्ञापन
विष्णु की बहन और उसके पति श्याम मोहन ने उसके अंगों को दान करने का फैसला लिया।